Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध निर्माण पर MBMC आयुक्त का सख़्त प्रहार, हर सप्ताह देना होगा प्रमाण पत्र, झूठी रिपोर्ट पर गिरेगी गाज

MBMC Illegal Construction: मीरा-भाईंदर में अवैध निर्माण पर लगाम कसते हुए MBMC आयुक्त ने प्रभाग अधिकारियों के लिए नो अवैध निर्माण प्रमाण पत्र अनिवार्य किया और झूठी रिपोर्ट पर सख्त कार्रवाई की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 02, 2026 | 06:20 PM

municipal corporation encroachment (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mira Bhayandar: मीरा-भाईंदर शहर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर आखिरकार मनपा प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बार-बार गलत और भ्रामक रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने अब सभी प्रभाग अधिकारियों और बीट निरीक्षकों के लिए साप्ताहिक स्व-घोषित प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है।

इस प्रमाण पत्र में यह स्पष्ट रूप से घोषित करना होगा कि संबंधित प्रभाग में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या नया अतिक्रमण नहीं हो रहा है। आयुक्त शर्मा ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी गलत पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गलत जानकारी देने वालों पर तय होगी जिम्मेदारी

बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि वरिष्ठ अधिकारियों को यह रिपोर्ट दी जाती है कि किसी प्रभाग में अवैध निर्माण नहीं हो रहा है, जबकि वास्तविकता कुछ और हो, तो जिम्मेदारी तय करते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण मामलों में बार-बार ‘सब ठीक है’ की रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक: 5 न्यायाधीशों के खिलाफ वकीलों का मोर्चा, मनमानी और बदसलूकी का आरोप

बीड: महिला ने बेटे संग कुएं में कूदकर दी जान, पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज

एक पुलिसकर्मी पर 2,250 नागरिकों का भार, मीरा-भाईंदर-वसई-विरार में पुलिस व्यवस्था पर बढ़ता दबाव

पालघर औद्योगिक क्षेत्र में फर्नीचर यूनिट में भीषण आग, बाल बाल बचे मजदूर; कोई हताहत नहीं

खाली जमीनों पर बढ़ता अतिक्रमण, प्रशासन पर सवाल

मीरा-भाईंदर के कई हिस्सों में सरकारी और निजी जमीनें लंबे समय से खाली पड़ी हैं। इन स्थानों पर झुग्गियों का निर्माण, अतिक्रमण, मरम्मत की अनुमति की आड़ में अतिरिक्त निर्माण, तथा पुरानी इमारतों के दस्तावेजों के आधार पर खाली जमीनों पर नई इमारतें खड़ी किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएँ सामने आ रही हैं। इन पर रोक लगाने की जिम्मेदारी स्थानीय मनपा प्रशासन की है, लेकिन इसके बावजूद प्रभाग अधिकारियों और अतिक्रमण विभाग की निष्क्रियता को लेकर लगातार शिकायतें हो रही हैं।

दिखावटी कार्रवाई से नहीं चलेगा काम

यह भी सामने आया है कि जब किसी अवैध निर्माण का मामला उजागर होता है, तो किसी एक स्थान पर सीमित कार्रवाई कर पूरे मामले को शांत करने की कोशिश की जाती है। आयुक्त ने ऐसे दिखावटी कदमों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया है कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हाथगाड़ियों पर भी सख्ती

शहर की सड़कों पर अवैध रूप से खड़ी की गई हाथगाड़ियों को लेकर भी प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं। रात के समय हाथगाड़ियाँ न हटाए जाने से सुबह सड़क सफाई में बाधा उत्पन्न होती है। इसे गंभीरता से लेते हुए फेरीवालों को रात में अपने ठेले हटाने के आदेश दिए गए हैं। आदेश का पालन न करने पर संबंधित फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: Mumbai Mayor Update: मुंबई को 6 फरवरी तक मिलेगा नया मेयर, बीजेपी और शिंदे सेना के बीच ‘शक्ति प्रदर्शन’ तेज

चुनाव काल के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई

मनपा आयुक्त ने चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद हुए अवैध निर्माणों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कार्रवाई में बाधा डालने वालों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर उनके खिलाफ मामले दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारी करेंगे सत्यापन

प्रभाग अधिकारियों और बीट निरीक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए गए स्व-घोषित प्रमाण पत्रों का सत्यापन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर जानकारी गलत पाई जाती है, तो उसी प्रमाण पत्र के आधार पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mbmc commissioner strict action illegal construction mira bhayandar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 06:20 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.