Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में नकली CBI ऑफिसर गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी, एयर गन और वॉकी-टॉकी लेकर युवाओं को लगा रहा था लाखों का चूना

Thane Crime News: ठाणे के उल्हासनगर में पुलिस ने राजू पाटेकर नामक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी कर रहा था।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 13, 2026 | 01:49 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Fake CBI Officer Arrested: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों को चूना लगा रहा था। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय राजू अशोक पाटेकर के रूप में हुई है। वह न केवल खुद को सीबीआई अफसर बताता था, बल्कि लोगों को केंद्रीय एजेंसी में पक्की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम भी वसूलता था।

फिल्मी अंदाज में झाड़ता था रौब

विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि पाटेकर बेहद शातिर तरीके से अपनी पहचान छिपाता था। वह अक्सर पुलिस की वर्दी पहनता था, जिस पर आधिकारिक दिखने वाला एक बैज लगा होता था। लोगों का विश्वास जीतने के लिए वह अपने पास वॉकी-टॉकी और एक एयर गन भी रखता था। उसके इस गेटअप को देखकर आम जनता आसानी से उसके झांसे में आ जाती थी। वह खुद को केंद्र सरकार का प्रभावशाली अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाता था।

छापेमारी में मिला फर्जी दस्तावेजों का भंडार

ठाणे पुलिस ने शनिवार शाम को उल्हासनगर इलाके में जाल बिछाकर पाटेकर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से जो बरामदगी हुई, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। आरोपी के पास से कुल 7.14 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है। जिनमें 50,000 रुपये नकद, एक एयर गन, छह वॉकी-टॉकी, पहचान से संबंधित कई फर्जी वस्तुएं, सिम कार्ड और सरकारी एजेंसियों से कथित तौर पर जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आपदा से निपटने में अब और सक्षम धुले पुलिस, हर थाने को मिली डिजास्टर रिस्पॉन्स किट

कल्याण-मुरबाड हाईवे पर मौत का तांडव: सीमेंट मिक्सर और इको कार की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत

धुले में घरपट्टी समस्याओं का होगा सीधा समाधान, मनपा की नई पहल; 17 अप्रैल को विशेष शिविर

नासिक में डीजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने समय पर पाया काबू; लाखों का नुकसान

यह भी पढ़ें:- नासिक TCS कांड: WhatsApp ग्रुप से हिंदू लड़कियों को टारगेट; SIT जांच, निदा खान के ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का खुलासा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने केवल जनता को ही नहीं, बल्कि सरकारी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सरकार को भी धोखा दिया है। उसने कई लोगों से सीबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे हैं। वर्तमान में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और क्या इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Maharashtra thane fake cbi officer arrested job fraud ulhasnagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 01:49 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.