कल्याण-मुरबाड हाईवे पर मौत का तांडव: सीमेंट मिक्सर और इको कार की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत
Kalyan-Murbad Accident: कल्याण मुरबाड हाईवे, रायते पुल पर सीमेंट मिक्सर और इको कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत। 5 सीटों वाली कार में सवार थे 12 यात्री। पुलिस जांच जारी।
- Written By: अनिल सिंह
Kalyan Murbad Highway Rayte Bridge Accident (फोटो क्रेडिट-X)
Kalyan Murbad Highway Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण-मुरबाड (अहिल्यानगर) राजमार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। रायते पुल पर एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक और यात्रियों से भरी मारुति इको कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण टक्कर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब इको कार कल्याण से मुरबाड की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई।
Kalyan Murbad Highway has become death way due reckless driving by Kali Peli Taxi and Dumper Trucks, Police allow such taxis to ply on highway with 15-20 pax, @ThaneCityPolice @nitin_gadkari @NHAI_Official @mieknathshinde @TV9Marathi @punyanagari pic.twitter.com/mhRHqAGKl7 — Avinash Rathod (@avinashrathod) April 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
ओवरलोडिंग बनी काल?
कल्याण-मुरबाड हादसे का एक बड़ा कारण कार में क्षमता से अधिक यात्रियों का होना माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पांच सीटों वाली इस इको कार में 12 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार और विपरीत दिशा से आ रहे भारी सीमेंट मिक्सर ट्रक के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। रायते पुल पर हुई इस भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें- कोलाबा गार्डन पर BMC का कब्जा, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, सीपीआरए की मनमानी पर रोक
बचाव कार्य और पुलिस कार्रवाई
जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय नागरिक तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और राजमार्ग प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचीं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
अवैध परिवहन पर उठे सवाल
पुलिस के अनुसार, मृतकों में 7 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल टिटवाला पुलिस मृतकों के पहचान की प्रक्रिया में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर कल्याण-मुरबाड मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे अवैध यात्री परिवहन के मुद्दे को गंभीर बना दिया है। क्षमता से दोगुने से अधिक यात्रियों को बैठाकर गाड़ी चलाना इस त्रासदी का मुख्य कारण बनकर उभरा है। प्रशासन अब इस मामले में सीमेंट मिक्सर चालक और अवैध परिवहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
