केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार का बड़ा कदम, इस बैठक में सैलरी बढ़ोतरी पर लगेगी मुहर

8th Pay Commission: ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक 13 अप्रैल 2026 को होगी। इस बैठक में उस अंतिम मेमोरेंडम पर चर्चा की जाएगी, जिसे 8वें वेतन आयोग को भेजा जाना है। उसके हिसाब से आगे की रणनीति तय होगी।
8th Pay Commission latest update
आठवां वेतन आयोग, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Published on
Updated on

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। बीते साल नवंबर महीने में वेतन आयोग का गठन हुआ था और यह 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा। इससे पहले, अलग-अलग कर्मचारियों के संगठन की ओर से वेतन आयोग को डिमांड लिस्ट सौंपी जा रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के संगठनों की मुख्य संस्था नेशनल काउंसिल (ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी), NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी भी एक अहम बैठक कर वेतन आयोग के सामने अपने विचार रखेगी।

बैठक में वेतन आयोग को मेमोरेंडम सौंपने की तैयारी है। गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों या वेतन आयोग के हितधारकों को मेमोरेंडम जमा करने के लिए 30 अप्रैल, 2026 की डेडलाइन तय की है।

13 अप्रैल को ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक

ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक 13 अप्रैल 2026 को होगी। इस बैठक में उस अंतिम मेमोरेंडम पर चर्चा की जाएगी, जिसे 8वें वेतन आयोग को भेजा जाना है। बता दें कि सरकार ने अभी तक 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन वृद्धि की तारीख की घोषणा नहीं की है। ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्यों को लिखे एक पत्र में NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि हम आपको सूचित करते हैं कि NC-JCM के 'स्टाफ साइड' की ओर से 8वें CPC के लिए ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्यों का मेमोरेंडम तैयार करने के लिए अगली बैठक 13 अप्रैल, 2026 को होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे, JP चौबे मेमोरियल लाइब्रेरी (AIRF कार्यालय परिसर) में आयोजित की जाएगी।

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

13 अप्रैल की यह बैठक 12 मार्च 2026 को हुई बैठक का ही अगला चरण है। बैठक में NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी के सभी सदस्य एक साथ मिलकर, कर्मचारियों और पेंशनरों के सभी संगठनों की ओर से एक साझा मेमोरेंडम तैयार करने पर चर्चा करने के लिए मिले थे। कमेटी के सदस्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन, भत्ते और नौकरी से जुड़ी दूसरी शर्तों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। यह एक साझा मेमोरेंडम तैयार करने की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे 8वें वेतन आयोग को भेजा जाएगा।

मेमोरेंडम जमा करने की आखिरी तारीख

बता दे कि 8वें CPC ने इस तरह का मेमोरेंडम जमा करने के लिए 30 अप्रैल, 2026 की डेडलाइन तय की है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) के सी. श्रीकुमार ने ईटी वेल्थ ऑनलाइन को बताया कि इस बैठक में ही सबसे ज्यादा संभावना है कि साझा मेमोरेंडम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com