धुले में घरपट्टी समस्याओं का होगा सीधा समाधान, मनपा की नई पहल; 17 अप्रैल को विशेष शिविर
Dhule Grievance Redressal Camp: धुले मनपा 17 अप्रैल को प्रॉपर्टी टैक्स समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाएगी। लंबित मामलों का निपटारा 15 मई तक करने का लक्ष्य तय किया गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
धुले प्रॉपर्टी टैक्स( सोर्स: सोशल मीडिया )
Dhule Property Tax: धुले प्रॉपर्टी टैक्स की गड़बड़ियों और घरपट्टी से जुड़ी लंबित फाइलों से परेशान शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। महानगरपालिका अब एक दिन सीधा समाधान मॉडल पर काम करने जा रही है।
आयुक्त नितीन कापडणीस के निर्देश पर 17 अप्रैल 2026 को विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आए मामलों का निपटारा 15 मई तक हर हाल में करने की डेडलाइन तय की गई है।
अब तक घरपट्टी आवास टैक्स में सुधार, नाम परिवर्तन या नई एंट्री के लिए नागरिकों को मनपा दफ्तर के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इस परेशानी को देखते हुए स्व। अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में सुबह 11 बजे यह शिविर लगाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
यहां लंबित प्रस्तावों, टैक्स निर्धारण में त्रुटि सुधार, बिल में नाम बदलने और नए प्रॉपर्टी मामलों पर मौके पर ही निर्णय लिया जाएगा। यानी फाइल इधर-उधर घूमने के बजाय सीधे टेबल पर निपटेगी।
आयुक्त कापडनीस ने साफ किया है कि यह शिविर सिर्फ आवेदन लेने तक सीमित नहीं रहेगा। हर शिकायत पर 15 मई तक अंतिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इससे वर्षों से अटकी फाइलों को भी ‘ग्रीन सिग्नल’ मिलने की उम्मीद है।
एक्शन मोड में प्रशासन
मनपा आयुक्त नितीन कापडणीस ने कहा कि शहर के विकास में प्रॉपर्टी टैक्स की बड़ी भूमिका होती है, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण नागरिकों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है।
इसी को खत्म करने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:-नासिक में डीजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने समय पर पाया काबू; लाखों का नुकसान
शिविर का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को नए आवेदन के साथ पुराने आवेदन की कॉपी और नाम परिवर्तन से जुड़े मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधूरे कागज लाए तो मामला फिर अटक सकता है, इसलिए तैयारी पूरी रखें।
