-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Know Why Case Was Registered Against Husband Of Former Corporator In Bhiwandi
भिवंडी में पूर्व नगरसेविका के पति पर जानें क्यों दर्ज हुआ केस, यहां पढ़ें डिटेल्स
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की पूर्व नगरसेविका के पति और प्लम्बर पर भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) अधिकारियों ने खान कम्पाउंड स्थित पानी की पाइपलाइन (Water Pipeline) से पानी की चोरी (Water Theft) किए जाने की शिकायत शांति नगर पुलिस स्टेशन (Shanti Nagar Police Station) में दर्ज कराई है। पुलिस ने पूर्व नगरसेविका के पति इस्माईल मिर्ची और प्लंबर के खिलाफ महानगरपालिका अधिनियम कलम 194 सहित भादंवि की धारा 427, 430, 431, 34 के तहत आपराधिक मामला दर्ज (Criminal Case Registered) कर लिया है। महानगरपालिका प्रशासन की सख्त कार्रवाई से पानी चोरों के होश उड़ गए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व नगरसेविका के पति इस्माईल रंगरेज (मिर्ची) और एक प्लंबर मिलकर महानगरपालिका की मुख्य जलवाहिनी में बगैर अनुमति ही अतिफ अपार्टमेंट, घर नंबर 3160 और खान कंपाउड के मरियम अपार्टमेंट में 2 नल कनेक्शन लिया था। महानगरपालिका की मुख्य पानी की पाइपलाइन से छेड़छाड़ और लगभग 9 लाख लीटर पानी चोरी होने का मामला जांच में आया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
असोरिया पेट्रोल पंप फायरिंग केस: मकोका के आरोपियों का अमरावती में घटनास्थल पर रिक्रिएशन पंचनामा
Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
शांति नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
महानगरपालिका अभियंता उद्धव गावड़े के अनुसार, महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग को 43 हजार 140 रुपए का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। महानगरपालिका जलापूर्ति उप अभियंता उद्धव तुकाराम गावडे ने इस्माईल रंगरेज (मिर्ची) और प्लंबर के खिलाफ शांति नगर पुलिस स्टेशन में पानी चोरी और महानगरपालिका के आर्थिक नुकसान की शिकायत की है।
पानी की तकलीफ से जूझ रहे लोग
उक्त सन्दर्भ में इस्माईल मिर्ची ने बताया कि इमारत में रहने वाले लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा हैं। महानगरपालिका जलापूर्ति विभाग लोगों को पीने का पानी देने में अक्षम साबित हो रहा है। भीषण गर्मी शुरू हैं। इमारत के रहिवासियों को पानी की किल्लत हो रही थी। सैकड़ों लोगों की तकलीफ को देखकर स्वयं के खर्चे से मुख्य लाइन के पास खोद कर नल कनेक्शन रहवासियों के लिए उपलब्ध कराया गया था। इमारत के रहिवासी घर-पट्टी टैक्स के साथ पानी पट्टी भरते आ रहे है। जब रहिवासी घर पट्टी भरते हैं तो उन्हें पानी उपलब्ध कराने का काम महानगरपालिका को है।
Know why case was registered against husband of former corporator in bhiwandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे किसान से मांगी 20 हजार की घूस! चंद्रपुर ACB ने भद्रावती वन कार्यालय में मारा छापा
Jul 28, 2026 | 11:33 AMPurple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
Jul 28, 2026 | 11:25 AMशादी के 5 महीने बाद ही रिश्ते में आई दरार? ईशा रिखी ने बयां किया दर्द, बादशाह भी रह गए हैरान!
Jul 28, 2026 | 11:23 AMमंडला के छात्रावास में शराब पार्टी का कथित VIDEO वायरल, नशे में धुत अधीक्षक पर छात्रों से अभद्रता के आरोप
Jul 28, 2026 | 11:22 AMसोलापुर की कलयुगी मां! दूसरी शादी के चक्कर में 2 साल के मासूम बेटे को छत से फेंका
Jul 28, 2026 | 11:16 AMग्राम प्रधानों पर हाईकोर्ट सख्त; वित्तीय अनियमितता पर रिकवरी का आदेश, कहा- कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी
Jul 28, 2026 | 11:15 AMChamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा हादसा में एक साल के बच्चे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Jul 28, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














