- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kdmc Ready To Deal With Emergency During Monsoon Built Control Room
मानसून के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए KDMC तैयार, बनाया गया कंट्रोल रुम
- Written By: प्रभाकर दुबे

-अरविंद मिश्रा
कल्याण: मानसून के आगमन से पहले ही कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था कर ली गई है और आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर क्षेत्र की जनता को सुरक्षित रखने का पूरा इंतजाम किया गया हैं। मानसून (Monsoon) के दौरान बाढ़ की स्थिति से निपटने, जर्जर इमारतों के धरासाई होने, भूस्खलन जैसी समस्याओं के आ जाने पर क्षेत्र के नागरिकों को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसके लिए सभी 10 प्रभाग क्षेत्रों में आपातकाल नियंत्रण कक्ष (Emergency Control Room) की स्थापना की गई है।
जिसका पूरा नियंत्रण केडीएमसी मुख्यालय में स्मार्ट सिटी कार्यालय में बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (Integrated Command Control Center) से होता है। डिसास्टर मैनेजमेंट ऑफिसर दीपक कैलाश निकम ने बताया कि हमारी टीम पूरी तरह से किसी भी स्थिति से मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
11 मौतों के बाद जागी कल्याण ट्रैफिक पुलिस, भीषण हादसे के बाद काली-पीली टैक्सियों पर चला चाबुक
कल्याण-मुरबाड हाईवे पर मौत का तांडव: सीमेंट मिक्सर और इको कार की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत
कल्याण में ‘पुणे’ जैसा कांड: नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने ली व्यवसायी की जान, मां पर FIR, पिता की तलाश जारी
सावधान: ‘खुद को पुलिस बताकर लूट’, तेजी से बढ़ रहा मामला, कल्याण और नालासोपारा की घटना ने किया हैरान
इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका मुख्यालय में बनाए गए इस केंद्र में इस समय 135 लोग कार्यरत हैं और 24 घंटे इसमें कर्मचारी मौजूद रहते हैं, जो आपातकालीन स्थितियों में सभी को सूचना देने का काम करते हैं। सभी प्रभाग के कंट्रोल रूम यहां से जुड़े हुए हैं और पुलिस, प्रभाग क्षेत्र अधिकारी, अग्निशमन केंद्र सभी को यह सूचना देकर समय पर घटनास्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करते हैं। यह केंद्र मौसम विभाग से संपर्क में रहता है और जो भी एलर्ट मौसम विभाग से प्राप्त होते हैं उसके अनुसार क्षेत्र के नागरिकों और महानगरपालिका अधिकारियों को सूचना देता है।
सीसीटीवी से शहर की निगरानी
तेज बारिश होने पर शहर में जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी के माध्यम से पूरे शहर की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। इमरजेंसी कॉल बॉक्स और पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम की भी सभी प्रमुख चौकों पर व्यवस्था की गई है जिसके द्वारा नागरिकों को राहत और बचाव के विषय में सूचित किया जाएगा। निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति को जानने के लिए फ्लड सेंसर लगाए गए हैं जो मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष को लगातार बारिश की मात्रा का अपडेट देते हैं। गोविंदवाड़ी, बैलबजार, डोंबिवली स्टेशन परिसर, बालधुनी, प्रेम ऑटो आदि जगहों पर फ्लड सेंसर लगाए गए हैं। वहीं, फोटो और वीडियो के माध्यम से सूचना देने के लिए वर्चुअल मैसेज सिस्टम की भी व्यवस्था उपलब्ध है।
ड्रोन का उपयोग
चौकशी के लिए कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के पास 3 ड्रोन उपलब्ध हैं। ऐसी जगहें जहां बाढ़, भूस्खलन, इमारतें धरासाई होने पर जाने की व्यवस्था नहीं है, वहां पर ड्रोन के माध्यम से फोटो, वीडियो के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा सकेगा। यह ड्रोन लाइफ जैकेट, फ़ूड पैकेट, दवा आदि ढोने में भी सक्षम हैं। वहीं इसमें भी इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगा हुआ है, जो दुर्घटनास्थल पर संदेश देने का काम भी करेगा। यह ड्रोन 3 से 5 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम हैं।
सभी अधिकारियों के नंबर उपलब्ध कराए गए
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में कुल 7 अग्निशमन केंद्र हैं, आपातकाल स्थितियों के लिए सभी अधिकारियों के नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। सभी अग्निशमन केंद्रों के पास कुल मिलाकर 18 वाहन हैं, जिसमें फायर वाउजर, फायर टेंडर, 55 मीटर टर्न टेबल लैडर (सीढ़ी) वाहन, एंबुलेंस आदि का समावेश है। फायर सूट, कंप्रेसर, पोर्टेबल पंप, रबर बोट (इंजन सहित व रहित), लाइफ जैकेट, रेस्क्यू पोल, कंक्रीट कट सा, विविध रेस्क्यू औजार, समेत कुल 22 तरह के उपकरण भी अग्निशमन विभाग के पास मौजूद हैं।
जुलाई में आएगी एनडीआरएफ की एक टीम
मनपा क्षेत्र में खतरनाक इमारतों को खाली कराकर उन्हें गिराने का काम भी जोरों पर शुरू है। एनडीआरएफ की एक टीम जुलाई में महानगरपालिका क्षेत्र में आ जाएगी। निचले इलाकों और भूस्खलन के क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। फूड पैकेट उपलब्ध कराने वाली संस्था को टेंडर दिया जा चुका हैं। वहीं इस पूरे ऑपरेशन में नाला सफाई के ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों को भी आपातकालीन स्थितियों के लिए रखा जाता है जो टेंडर का हिस्सा है क्योंकि ये बारिश के दौरान नाला चोकअप होने पर उसे खोलने में सहायता करते हैं और मानसून बीतने के बाद इनका पूरा पैसा दिया जाता हैं।
Kdmc ready to deal with emergency during monsoon built control room
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














