- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kdmc Closed Ring Road Near Gandhari Bridge Know The Reason Read Full News Here
गांधारी पुल के पास रिंग रोड को KDMC ने किया बंद, जानें क्या है कारण, यहां पढ़ें पूरी खबर
- Written By: अशोक वर्मा

कल्याण: कल्याण-टिटवाला रिंग रूट (Kalyan-Titwala Ring Route) निर्माणाधीन रोड पर हुए आठ हादसों (Accidents) और तीन मौतों (Deaths) के बाद आखिरकार केडीएमसी प्रशासन (KDMC Administration) जागा और भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड को बंद कर दिया गया हैं। कल्याण शहर (Kalyan City) में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए एमएमआरडीए द्वारा कल्याण रिंग रोड परियोजना के निर्माण पर काम कर रहा है। इस सड़क का काम चल रहा है, तब भी बाइक सवार इसी सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं और यहां हादसों का सिलसिला बना हुआ हैं।
सड़क पर तेज गति से वाहन चलाने औऱ कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं होने के कारण वाहन के नियंत्रण खोने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। यातायात विभाग, पुलिस प्रशासन ने महानगरपालिका प्रशासन को यहां हो रहे हादसे की जांच के निर्देश दिए थे। हादसों को रोकने के लिए केडीएमसी प्रशासन ने गांधारी पुल के पास सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रख अस्थायी रूप से सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया है।
सड़क का अभी भी चल रहा है काम
कल्याण, डोंबिवली, टिटवाला सहित ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के लिए रिंग रोड परियोजना महत्वपूर्ण है। इस रिंग रोड का काम पूरा नहीं हुआ है। रिंग रोड मार्ग पर गांव देवी मंदिर कोलीवली से गांधारी, बीएसयूपी परियोजना, अटाली ब्रिज, वडवली तक सड़क पूरी हो चुकी हैं। एमएमआरडीए की ओर से वडवली में अगले चरण का काम चल रहा है और सड़क निर्माणाधीन है। फिर भी कुछ बाइक सवार इस सड़क का उपयोग परिवहन के लिए करते हैं। खाली सड़क औऱ सुनसान जगह होने के कारण कुछ बाइक सवार इस सड़क पर तेज गति से चलते हैं, जिससे इस सड़क पर पिछले दो-तीन महीने में आठ हादसे हो चुके हैं और तीन लोगों की जान जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
11 मौतों के बाद जागी कल्याण ट्रैफिक पुलिस, भीषण हादसे के बाद काली-पीली टैक्सियों पर चला चाबुक
कल्याण-मुरबाड हाईवे पर मौत का तांडव: सीमेंट मिक्सर और इको कार की भिड़ंत में 11 यात्रियों की मौत
कल्याण में ‘पुणे’ जैसा कांड: नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने ली व्यवसायी की जान, मां पर FIR, पिता की तलाश जारी
सावधान: ‘खुद को पुलिस बताकर लूट’, तेजी से बढ़ रहा मामला, कल्याण और नालासोपारा की घटना ने किया हैरान
पत्थर रखकर इस सड़क को बंद किया
हादसों को रोकने के लिए मनपा प्रशासन ने इस सड़क को यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इस जगह पर पत्थर रखकर इस सड़क को बंद कर दिया गया है। साथ ही सड़क पर जिगजैग पैटर्न में पत्थर रखे जाएंगे, ताकि अगर कुछ बाइक सवार सड़क पर अपने वाहनों के साथ जाएं भी तो उनके वाहनों की गति सीमित रहे, ऐसा प्रशासन की ओर से कहा गया है।
इन गाड़ियों के लिए खुला रखा जाएगा सड़क
पुलिस के अनुसार, इस सड़क पर हादसे हो रहे हैं। इन दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमने इस सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। एमएमआरडीए इस सड़क पर काम कर रहा है और सड़क अभी तक केडीएमसी को नहीं सौंपी गई है। गांधारी पुल के पास सड़क को बंद कर दिया गया है। कचरा विभाग की घंटा गाड़ियों के आवागमन के लिए सड़क को खुला रखा जाएगा क्योंकि यहां से नगर निगम की घंटा गाड़ियां आ-जा रही हैं।
Kdmc closed ring road near gandhari bridge know the reason read full news here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














