

Panvel Karjat Local Rail Corridor Project News: मुंबई महानगर क्षेत्र की उपनगरीय रेल व्यवस्था को नई रफ्तार देने वाली पनवेल-कर्जत नई लोकल रेल कॉरिडोर परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
मुंबई रेलवे विकास कार्पोरेशन द्वारा मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट फेज-3 के तहत विकसित किए जा रहे इस रेल कॉरिडोर का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसी के साथ 2782 करोड़ रुपए की यह महत्वाकांक्षी परियोजना जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू होने की उम्मीद है।
इस नए कॉरिडोर के शुरू होने से कल्याण जंक्शन से होकर गुजरने वाली मौजूदा व्यस्त रेल लाइन पर दबाव कम होगा। इसी के साथ ही नवी मुंबई से कर्जत तक सफर तेज, सुगम और अधिक सुविधाजनक बनेगा।
परियोजना के तहत सुरंगों, रेल फ्लाईओवर, पुलों और आधुनिक स्टेशनों का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र के उभरते आवासीय और औद्योगिक इलाकों को बड़ी कनेक्टिविटी मिलेगी।