- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kalyan Kdmc Bribery Case Plastic Drive Workers Sacked
प्लास्टिक विरोधी अभियान में भ्रष्टाचार, KDMC ने दो कर्मियों पर की सख्त कार्रवाई
कल्याण में प्लास्टिक जब्ती कार्रवाई के दौरान रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर KDMC ने दो महिला कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त कर दिया। मामले से अभियान की साख पर सवाल उठे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kalyan KDMC Bribery Case: कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका ने प्लास्टिक मुक्त अभियान में भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कदम उठाते हुए दो महिला कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई रिश्वत लेते हुए उनका वीडियो वायरल होने के बाद की गई।
यह मामला कल्याण पूर्व के हनुमान नगर स्थित ‘क्रिस बार एंड रेस्टोरेंट’ का है। एंटी-प्लास्टिक स्क्वॉड की टीम ने यहां छापेमारी की थी। प्लास्टिक मिलने पर पहले 5 हजार रुपये के जुर्माने की बात कही गई, लेकिन बाद में कार्रवाई रोकने के बदले 3 हजार रुपये की मांग की गई।
2 हजार में हुई ‘सेटिंग’
आखिरकार 2 हजार रुपये में ‘डील’ तय हुई और रिश्वत ली गई। यह पूरी घटना होटल के CCTV कैमरे और ऑडियो रिकॉर्डिंग में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आई।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
रेलवे की बड़ी लापरवाही, पार्किंग ठेकेदारों के भरोसे यात्रियों की जान? 7 महीने बाद भी ठाणे-घाटकोपर में EMR बंद
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
अभियान की साख पर सवाल
इस घटना के बाद ‘प्लास्टिक मुक्त कल्याण’ अभियान की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों और नागरिकों में यह चर्चा है कि क्या अब तक इसी तरह अवैध वसूली का खेल चल रहा था।
KDMC में जीरो टॉलरेंस की नीति
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामदास कोकरे, उपायुक्त (घनकचरा विभाग) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Ulhasnagar में फर्जी CBI अधिकारी बनकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकली दस्तावेज बरामद
होटल पर भी कार्रवाई जारी
मनपा प्रशासन ने संबंधित होटल के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों को सख्त संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन और भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Kalyan kdmc bribery case plastic drive workers sacked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
12 मई 2026 को जन्मे बच्चों का भविष्य: सुंदर व्यक्तित्व और महत्वाकांक्षी स्वभाव के धनी होंगे आज के जातक
May 12, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज महाराष्ट्र के इन 6 जिलों में चलेगी भीषण लू, जानें कैसा होगा आपके शहर का माैसम?
May 12, 2026 | 06:00 AMभीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड में कौन-सी कार देती है ज्यादा साथ? EV और Hybrid पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
May 12, 2026 | 05:43 AMGoogle ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
May 12, 2026 | 03:20 AMAaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














