Mumbai Local Stations: कसारा, वासिंद और मानखुर्द स्टेशन पर खुलेंगी किराना दुकानें, ‘शॉपिंग ऑन द गो’ की शुरुआत

मध्य रेलवे ने Mumbai Local Stations पर किराना दुकानें खोलने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को सफर के दौरान ही रोजमर्रा की खरीदारी करने की सुविधा मिलेगी।
mumbai-local-stations-grocery-shops-central-railway-plan
मुंबई लोकल स्टेशन ग्रोसरी शॉप प्लान (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Grocery Shops at Mumbai Local Stations: रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर पानी, बिस्कुट, स्नैक्स या रेडी-टू-इंट खाने की चीजें मिलती हैं।

केंद्र सरकार के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के स्टॉल को भी मंजूरी दी गयी है। अब अपना काम काज ख़त्म कर लोकल ट्रेनों से घर लौटने वाले व्यक्तियों को घरेलू उपयोग व राशन के लिए समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।

मध्य रेलवे ने Mumbai Local Stations को एक रमिनी कमर्शियल हबर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर कसारा, वासिंद (पूर्व-पश्चिम) और मानखुर्द रेलवे स्टेशनों पर किराना दुकानें शुरू करने का निर्णय लिया है।

रोजाना खरीदारी का मिलेगा नया ऑप्शन

रेलवे का यह एक अनूठा और पहला प्रयोग है, जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए प्रवास में खरीदारी की सुविधा प्रदान करना और गैर-किराया राजस्व को बढ़ाना है। रेलवे की उपनगरीय सेवा को मुंबई की लाइफ लाइन कहा जाता है। हर दिन लाखों लोगों का दिन इसी लोकल के सफर में शुरू और खत्म होता है। इस भागदौड़ के जीवन में अक्सर किराने का सामान खरीदने का समय नहीं मिल पाता है। अब इस कमी को पूरा करने के लिए लोकल स्टेशनों पर पहली बार किराने की दुकानें खोली जाएंगी। जिससे मुंबईकरों को सफर के दौरान रोजाना की शॉपिंग का एक नया ऑप्शन मिलेगा।

Mumbai Local Stations से लाखों यात्री हर दिन करते हैं सफर

लाखों यात्री हर दिन लोकल से सफर करते हैं। विशेषकर कसारा और वासिंद जैसे तेजी से विकसित हो रहे उप नगरीय इलाकों में, समय बचाना एक बड़ी जरूरत बन गई है। बहुत से लोगों के पास काम से घर लौटते समय किराने का सामान खरीदने के लिए अलग से समय नहीं होता है। ऐसे में यदि किराने का सामान स्टेशन पर ही मिल जाए, तो 'शॉपिंग ऑन द गो' का एक नया ट्रेंड शुरू हो सकता है।

छोटे व्यवसायियों को मिलेगा नया अवसर

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर रेलवे प्रशासन स्टेशनों पर कमर्शियल जगहों का इस्तेमाल बढ़ाकर नॉन-फेयर रेवेन्यू जेनरेट करने पर फोकस कर रहा है। इसी के तहत किराने की दुकानों का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है। इस फैसले से छोटे व्यवसायियों को व्यवसाय का नया अवसर मिलेगा। साथ ही स्टेशनों पर इकोनॉमिक एक्टिविटी भी बढ़ेंगी।

मध्य रेलवे ने इन दुकानों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया की घोषणा की है, और इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यदि इस अभिनव प्रयोग को अच्छा प्रतिसाद मिला तो दूसरे स्टेशनों पर भी किराने की दुकानें खोलने पर विचार किया जाएगा। कसारा के लिए 15 अप्रैल, वासिंद पूर्व व पश्चिम के लिए 21 अप्रैल एवं मानखुर्द के लिए 21 अप्रैल को ई नीलामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com