

Anand Dighe flyover: कल्याण ईस्ट वेस्ट को जोड़ने वाला आनंद दिघे फ्लाईओवर 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक मरम्मत कार्य के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
यातायात विभाग ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर के बंद रहने के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए विस्तृत वैकल्पिक मार्ग की घोषणा की है।
ट्रैफिक विभाग की तरफ से वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गई है। यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में कहागया है कि सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में फ्लाईओवर पर किसी भी प्रकार के वाहन आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
फ्लाईओवर बंद होने के दौरान ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। जिसके तहत कल्याण पूर्व से कल्याण पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन के लिए आनंद दिघे फ्लाईओवर पूरी तरह बंद रहेगा।
सभी वाहन पुणे लिंक रोड-चक्की नाका- पुणे लिंक रोड औराम चौक मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। कल्याण पश्चिम (वालधुनी ब्रिज, सम्राट चौक) से कल्याण पूर्व की ओर आने वाले वाहन के लिए सम्राट चौक पर दाईं ओर मुड़कर आनंद दिघे ब्रिज की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग सम्राट चौक से सीधे छत्रपति शिवाजी महाराज प्रवेश द्वार, शांतिनगर से दाया मोड लेकर श्रीराम चौक से आगे मंतव्य की ओर जा सकते है। उल्हासनगर से सम्राट चौक होते हुए कल्याण पूर्व की और आने वाले वाहनों को आनंद दिघे ब्रिज से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रवेश द्वार शांतिनगर की ओर जाने से रोका।