6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर बिहार-हरियाणा के आरोपी; महाराष्ट्र का कोई बड़ा नाम है TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड?
Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक मामले में भिवंडी कोर्ट ने बिहार और हरियाणा के आरोपियों को 6 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा; अब राज्य के मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश तेज।
- Written By: गोरक्ष पोफली
आरोपियों को कोर्ट लेकर जोते हुए (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra TET Paper Leak Bihar Haryana Accused Police Custody: महाराष्ट्र TET 2026 के पेपर लीक मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को ठाणे जिले की भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 6 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस फैसले के बाद अब पुलिस की जांच का केंद्र इस घोटाले के मुख्य सूत्रधार की गिरफ्तारी पर टिक गया है।
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अब तक पकड़े गए आरोपी बिहार और हरियाणा राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, पुलिस के अनुसार पेपर लीक की जड़ें महाराष्ट्र में ही गहरी जमी हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि चूंकि पेपर महाराष्ट्र से लीक हुआ है, इसलिए इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी महाराष्ट्र का ही कोई प्रभावशाली व्यक्ति हो सकता है। पुलिस को उम्मीद है कि 6 जुलाई तक की कस्टडी के दौरान इन आरोपियों से पूछताछ कर उस मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सकेगा।
भिवंडी रेड से खुला राज, परीक्षा स्थगित
यह पूरा मामला तब सामने आया जब पुलिस ने भिवंडी शहर में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ व्यक्तियों के पास से ऐसे प्रश्न पत्र मिले जो वास्तविक परीक्षा के सवालों से काफी मिलते-जुलते थे। इस गंभीर चूक को देखते हुए प्रशासन ने रविवार 28 जून 2026 को होने वाली TET 2026 परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया। इस फैसले से राज्य भर के लाखों परीक्षार्थियों को बड़ा झटका लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: जलापूर्ति परियोजना बनी मुसीबत? सड़कें खोदीं, मरम्मत अधूरी! वाहन चालकों का सफर हुआ मुश्किल
छत्रपति संभाजीनगर के 174 होटल बिना फायर NOC, अब होगी सीलिंग की कार्रवाई; नियमों के उल्लंघन में मनपा सख्त
मुंबई: मध्य रेल के गैर-किराया आय में 16.78% की बढ़ोतरी होने से हुई 20.48 करोड़ की कमाई
शिवराज्याभिषेक समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ऐलान, रायगढ़ किले के लिए जलापूर्ति योजना मंजूर
VIDEO | Maharashtra Teacher Eligibility Test paper leak: Three accused arrested, produced in Bhiwandi court. The Teacher Eligibility Test (TET) 2026, scheduled for Sunday in Maharashtra, has been postponed after a raid in Bhiwandi town of Thane district found that some… pic.twitter.com/OU82UeXXkW — Press Trust of India (@PTI_News) June 28, 2026
पुलिस की अगली रणनीति
इन्वेस्टिगेशन टीम अब उस कड़़ी को जोड़ने में जुटी है कि आखिर राज्य के बाहर के इन आरोपियों के पास महाराष्ट्र का पेपर कैसे पहुंचा। 6 तारीख तक की अवधि पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें न केवल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करना है, बल्कि यह भी पता लगाना है कि इस लीक का जाल कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन से विभाग के लोग शामिल हो सकते हैं। यदि मुख्य आरोपी अरेस्ट हो जाता है, तो उसे भी जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नांदेड की इस शादी ने जीता PM मोदी का दिल, मन की बात में की खुलकर तारीफ
अब सवाल यही है कि क्या पुलिस TET पेपर लीक मामले में जल्द से जल्द कथित महाराष्ट्र के आरोपी को पकड़ पाएगी या फिर पुलिस हिरासत का यह सिलसिला जारी रहेगा। राज्य की जनता अब यही चाहती है कि इस गिरोह का मुख्य सूत्रधार पुलिस को मिले और उसे कड़ी से कड़ी सजा हो।
