Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या का मामला: कोर्ट ने आरोपी विशाल गवली व उसकी पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 12-वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार, यातना और फिर उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार दंपति को शनिवार को 18 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 01, 2025 | 12:44 PM

दुष्कर्म-हत्या के आरोपी को न्यायिक हिरासत (सौजन्यः सोशल मीडीया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: पत्थरों में भगवान ढूंढने वाले भारतीय, एक स्त्री में अपनी मां, बहन और बेटी को नहीं ढूंढ पा रहे हैं। वर्तमान समय में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा बिलकुल नहीं रहे हैं। हाल ही में हर किसी की आत्मा को झकझोर कर रख देने वाला एक मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सामने आया था। जिसमें 12-वर्षीय नाबालिग के साथ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का दुष्कृत्य किया गया था। जिससे लोगों में काफी आक्रोश भी था और न्याय की मांग के लिए लोग सड़कों पर भी उतरे थे। इसी मामले में अब पीड़िता के परिवार को न्याय मिलने की राह खुलती नज़र आ रही है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 12-वर्षीय मासुम के साथ अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार दंपति को शनिवार को 18 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, विशाल गवली ने कथित तौर पर अपनी पत्नी साक्षी गवली की मदद से 23 दिसंबर को कल्याण के चक्की नाका इलाके से लड़की का अपहरण कर लिया था। गवली ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दंपति ने शव को कल्याण-पद्घा रोड पर बापगांव में फेंक दिया था।

अतिरिक्त रिमांड का अनुरोध खारिज

पुलिस के अनुसार दंपति की 2 दिन की पुलिस रिमांड शनिवार को समाप्त हो गई थी, जिसके बाद उन्हें कल्याण में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.ए. पात्रावाले की अदालत में पेश किया गया। विशाल गवली के वकील संजय धनके ने बताया कि पुलिस ने दंपति की तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड देने का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने उसका अनुरोध खारिज कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

स्कूल के पास पेशाब करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ठाणे पुलिस ने लिया एक्शन

‘अब ब्रांड नहीं, विकास चलेगा’, एकनाथ शिंदे का ठाकरे भाइयों पर बड़ा प्रहार, कल्याण-डोंबिवली में जीत का दावा

बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

ठाणे MACT का बड़ा फैसला, टैक्सी चालक के परिवार को 5.57 लाख मुआवजा, बाइक मालिक पर लगाया जुर्माना

14 दिन की न्यायिक हिरासत

अदालत में शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान पीड़िता के वकील नीरज कुमार और संजय मिश्रा ने मामले की जांच के लिए आरोपी विशाल गवली और साक्षी गवली की पुलिस रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया था, लेकिन न्यायाधीश पात्रावाले ने याचिका खारिज कर दी और दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मुख्य आरोपी बुलढाणा के शेगांव से गिरफ्तार

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी विशाल गवली को बुधवार को बुलढाणा के शेगांव से गिरफ्तार किया गया था। उसे गुरुवार की सुबह ठाणे लाया गया। उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे ठाणे शहर में पुलिस हवालात में रखा गया था। बाद में उसे कल्याण की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि नाबालिग लड़की का उसके घर के बाहर से भिवंडी के पास बापगांव में एक कब्रिस्तान की दीवार के पास शव मिला।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विशाल दाढ़ी बनवाकर एक सैलून से बाहर निकला तब पकड़ा गया। वह अपनी पहचान छिपाने कि कोशिश कर रहा था। बुलढाणा में उसकी मेडिकल जांच कराई गई और फिर उसे ठाणे लाया गया। पुलिस अब तक आरोपियों के रिश्तेदारों और मित्रों समेत 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं पाया।

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि वे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अगर रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो इस मामले में अन्य कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। मुख्य आरोपी विशाल गवली की पत्नी साक्षी को बुधवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kalyan court sends accused of physical abuse murder of minor to 14 days judicial custody

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2025 | 10:10 PM

Topics:  

  • Judicial Custody
  • Kalyan
  • Physical abuse
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.