आनंद दिघे के नाम पर होगा ठाणे-मुलुंड के बीच का नया रेलवे स्टेशन! शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने की बड़ी मांग
Thane Mulund New Railway Station: ठाणे और मुलुंड के बीच नए रेलवे स्टेशन को ₹250 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। सांसद नरेश म्हस्के ने इस स्टेशन का नाम 'धर्मवीर आनंद दिघे' के नाम पर रखने की मांग उठाई है।
- Written By: आकाश मसने
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते सांसद नरेश म्हस्के व श्रीकांत शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Naresh Mhaske Demand: महाराष्ट्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ठाणे और मुलुंड के व्यस्त रेल खंड के बीच एक नए रेलवे स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने जानकारी दी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नए स्टेशन के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में प्रस्ताव को औपचारिक रूप से रेलवे बोर्ड के पास भेज दिया गया है।
धर्मवीर आनंद दिघे के नाम पर स्टेशन की मांग
संसद में अपनी बात रखते हुए ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में उन्होंने मांग की है कि इस नवनिर्मित स्टेशन का नाम शिवसेना के दिवंगत कद्दावर नेता और एकनाथ शिंदे के गुरु ‘धर्मवीर आनंद दिघे’ के नाम पर रखा जाना चाहिए। आनंद दिघे का ठाणे क्षेत्र में गहरा प्रभाव रहा है और उन्हें जन-जन का नेता माना जाता है।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
ठाणे शहर की आबादी वर्तमान में लगभग 26 लाख के पार पहुंच चुकी है। वर्तमान ठाणे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। सांसद म्हस्के ने बताया कि नया रेलवे स्टेशन बनने से ठाणे स्टेशन पर होने वाली अत्यधिक भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी और मुलुंड-ठाणे बेल्ट के यात्रियों का सफर आसान होगा। यह नया स्टेशन न केवल ठाणे के शहरी विस्तार को नई दिशा देगा, बल्कि लाखों दैनिक यात्रियों के समय की बचत भी करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
मध्य रेल का बड़ा कदम, नागपुर मंडल में ‘कवच’ की सफलता, इटारसी-नागपुर रेलखंड हुआ और सुरक्षित
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल: उद्धव ठाकरे ने ‘मातोश्री’ में बुलाई आपात बैठक, विधायकों के टूटने का मंडराया खतरा
खतरे की घंटी है एशिया की सबसे बड़ी अजनी रेलवे क्वार्टर बदहाली पर, CRMS ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
यह भी पढ़ें:- RTE Admission 2026: छात्रों को बड़ी राहत! आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया नियम और पोर्टल अपडेट
रेलवे के कायाकल्प के लिए अन्य मांगें
सिर्फ नए स्टेशन ही नहीं, बल्कि सांसद ने ठाणे के बुनियादी ढांचे को लेकर कई और महत्वपूर्ण बिंदु उठाए हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना: ठाणे स्टेशन के व्यापक आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए 949 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया गया है।
स्वास्थ्य सेवाएं: स्टेशन पर बंद पड़े ‘आपातकालीन चिकित्सा क्लिनिक’ (One Rupee Clinic) को दोबारा शुरू करने की मांग की गई है।
वरिष्ठ नागरिकों को रियायत: कोविड-19 महामारी के दौरान बंद की गई वरिष्ठ नागरिकों की रेल टिकट रियायतों को फिर से बहाल करने की अपील की गई है।
