Kalyan Badlapur Section Night Block: लोकल सेवाएं बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट
Kalyan Badlapur Section Night Block: कल्याण-बदलापुर सेक्शन पर 1 से 3 मई के बीच दो रात पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान लोकल ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी और कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kalyan Badlapur Section Night Block Local Trains: सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल ने कल्याण-बदलापुर सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट अतिक्रमण हटाने के लिए दो रात विशेष पावर व ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की है।
यह ब्लॉक 1 व 2 मई और 2 व 3 मई की रात को लिया जाएगा, जिसके चलते उपनगरीय लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी और कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार पहला ब्लॉक 2 मई को तड़के 1।40 बजे से 3।40 बजे तक कल्याण और अंबरनाथ के बीच अप व डाउन साउथ ईस्ट लाइनों पर रहेगा।
उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेगी
दूसरा ब्लॉक 3 मई को 1.30 बजे से 3.30 बजे तक अंबरनाथ और बदलापुर के बीच डाउन साउथ ईस्ट लाइन पर लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान कल्याण और बदलापुर के बीच उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
एथेनॉल और स्टार्च के चलते बढ़ रहा मक्का बाजार MARKFED की पहली ई-नीलामी के बाद दिखी तेजी
1 व 2 मई की रात ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल बीएल 61 सीएसएमटी-बदलापुर चलेगी, जबकि ब्लॉक के बाद पहली लोकल एस 4 कर्जत-सीएसएमटी रवाना होगी। इसी तरह 2 व 3 मई की रात आखिरी लोकल एस 41 सीएसएमटी-कर्जत रहेगी और इसके बाद पहली सेवा एस 4 कर्जत-सीएसएमटी शुरू होगी। ब्लॉक का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Slum Safety Alert: गर्मियों में बढ़ा खतरा, फायर ब्रिगेड की चेतावनी
कई एक्सप्रेस ट्रेनों को किया जाएगा डायवर्ट
रेलवे प्रशासन के अनुसार 1 और 2 मई को चलने बाली 11020 भुवनेश्वर-सीएसएमटी कोणार्क क्सप्रेस, 18519 विशाखापट्टनम-एलटीटी एक्सप्रेस और 12702 हैदराबाद-सीएसएमटी सैनसागर एक्सप्रेस को वाया कर्जत-पनवेल डायवर्ट किया जाएगा। कल्याण में ठहरने वाली ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा के लिए पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा, रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि देरी से चल रही मेल व क्सप्रेस और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों को परिचालन भावश्यकता के अनुसार डायवर्ट या नियंत्रित किया ना सकता है।
