Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडली बहन योजना को लेकर मंत्री अदिति तटकरे के शॉपिंग वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा, वहीं ई-केवाईसी प्रक्रिया फिर शुरू की गई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 26, 2026 | 09:02 PM

अदिति तटकरे- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Politics: महायुति सरकार महत्वाकांक्षी ‘लाडली बहन’ योजना को लेकर राज्य का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है, क्योंकि महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने लाभार्थियों को मिलने वाले पैसों पर एक विवादित बयान दे दिया है। वाशिम में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री द्वारा की गई शॉपिंग वाली टिप्पणी के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है और इसे महिलाओं का मज़ाक उड़ाना बता रहा है।

वाशिम के अहिल्या भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री अदिति ने कहा कि सरकार से 1500 रुपए मिलने के बाद महिलाएं शॉपिंग करती हैं और पैसे बैंक खाते में आते ही मार्केट में भीड़ बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं से ज्यादा अब व्यापारी उनसे पूछते हैं कि पैसे कब जमा होंगे। इस बयान के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

चुनाव के बाद अपात्रता पर उठे सवाल

इस योजना के तहत सालाना ढाई लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाते हैं। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार ने इसके लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया, जिसके बाद लाखों महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने यह योजना सिर्फ चुनाव जीतने के लिए शुरू की थी और अब महिलाओं को धोखा दिया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान

Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक

Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना

कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा

ये भी पढ़े: कूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा

सरकार ने ई-केवाईसी फिर शुरू की

इस राजनीतिक घमासान के बीच उन महिलाओं के लिए एक राहत भरी खबर आई है जो तय समय पर ई-केवाईसी नहीं करा पाई थीं। सरकार ने बंद हो चुकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। प्रभावित महिलाएं अब अगले छह महीने तक अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकेंगी, जिससे उन्हें योजना का लाभ दोबारा मिलना शुरू हो जाएगा।

Ladki bahin yojana aditi tatkare shopping comment controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 09:02 PM

Topics:  

  • Aditi Tatkare
  • Ladki Bahin Yojana
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.