-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Dahihandi 2026 Maharashtra Govt 1 60 Lakh Purvesh Sarnaik Govinda Insurance
दहीहंडी उत्सव 2026: राज्य सरकार देगी 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा; पूर्वेश सरनाईक के प्रयास रंग लाए
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Govinda Insurance Scheme: महाराष्ट्र सरकार ने दहीहंडी उत्सव 2026 के लिए 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा देने का फैसला किया है। पूर्वेश सरनाईक के प्रयासों से हादसे पर मिलेगा 10 लाख तक का कवर।

दहींहंडी और पूर्वेश सरनाईक की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Purvesh Sarnaik Govinda insurance: दहीहंडी उत्सव में मानवीय पिरामिड बनाने वाले गोविंदाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने साल 2026 के लिए 1 लाख 60 हजार गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा देने का शासनादेश जारी किया है।
युवा सेना के कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक के लगातार प्रयासों के बाद लिया गया यह फैसला गोविंदा पथकों और उनके परिवारों के लिए राहत लेकर आया है।
लगातार प्रयास
पूर्वेश सरनाईक ने पिछले कई महीनों से दहीहंडी में हिस्सा लेने वाले गोविंदाओं की सुरक्षा का मुद्दा सरकार के सामने उठाया था। उनके लगातार प्रयास के बाद सरकार ने गोविंदाओं को दुर्घटना मृत्यु, स्थायी अपंगता और इलाज के खर्च के लिए व्यापक बीमा कवर देने का निर्णय किया।
सम्बंधित ख़बरें
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
क्या मिलेगा बीमा में
शासनादेश के अनुसार दुर्घटना में मृत्यु होने या दोनों हाथ, दोनों पैर या दोनों आंखें खोने पर 10 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। एक हाथ, एक पैर या एक आंख का नुकसान होने पर 5 लाख रुपये मिलेंगे। स्थायी पूर्ण अपंगता पर 10 लाख रुपये और आंशिक अपंगता पर पॉलिसी के प्रावधान अनुसार सहायता दी जाएगी। इसके अलावा दुर्घटना के कारण अस्पताल में इलाज का वास्तविक खर्च या अधिकतम 1 लाख रुपये तक की मदद भी उपलब्ध होगी।
इस बार बीमा का दायरा बढ़ाकर 1.60 लाख गोविंदाओं तक किया गया है। हर गोविंदा के लिए बेहद कम प्रीमियम पर बीमा की व्यवस्था की गई है। इसका खर्च राज्य क्रीड़ा विकास निधि से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्या बोलती पब्लिक? CJP देशभर में चलाएगी अनोखा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने किया एक्शन प्लान का ऐलान
पूर्वेश सरनाईक ने जताया आभार
इस फैसले का स्वागत करते हुए युवा सेना कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने कहा, गोविंदा हमारी सांस्कृतिक परंपरा का गौरव है। उत्सव का आनंद मनाते समय हर गोविंदा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सरकार का यह निर्णय लाखों गोविंदाओं और उनके परिवारों को राहत देगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के साथ ही परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का भी आभार व्यक्त किया।
इस फैसले का स्वागत राज्यभर के दहीहंडी मंडलों, गोविंदा पथकों और उनके परिवारों ने किया है। पूर्वेश सरनाईक ने कहा कि हमारी इच्छा है कि उत्सव के दौरान एक भी गोविंदा घायल न हो,लेकिन यदि उसके साथ कोई दुर्घटना हो जाए तो सरकार पूरी तरह उसको मदद करे।
Dahihandi 2026 maharashtra govt 1 60 lakh purvesh sarnaik govinda insurance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMCMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM














