-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Jogendra Kawade Targeted Raj Thackeray Said The Students Who Were Beaten Up At Your Behest Were Those North Indian Students Not Hindus
जोगेंद्र कवाड़े ने राज ठाकरे पर साधा निशाना, कहा-जिन छात्रों की तुम्हारे इशारे पर पिटाई हुई क्या वह उत्तर भारतीय छात्र क्या हिंदू नहीं थे?
- Written By: कमर.काजी

उल्हासनगर : सच्चा हिंदू (True Hindu) कौन है यह बताने की वर्तमान समय (Present Time) में इसकी स्पर्धा (Competition) शुरू है, यह वही राज ठाकरे (Raj Thackeray) है। जिनके इशारों पर उत्तर भारत से मुंबई में परीक्षा देने आए हजारों उत्तर भारतीय युवकों (North Indian Youths) की इनके सेनिको ने बेरहमी से पिटाई की थी। क्या वह बच्चे हिंदू नहीं थे क्या वह पाकिस्तानी थे। महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल (Political Environment) खराब करने की बड़ी साजिश चल रही। जिससे राज्य में राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लग सके। महाराष्ट्र की जनता ऐसे किसी भी षड्यंत्र को पूरा नहीं होने देगी। यह कहना है पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी (People’s Republican Party) के अध्यक्ष प्रा. जोगेंद्र कवाड़े (Jogendra Kawade) का स्थानीय टाउन हॉल में पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) की एक दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। ठाणे जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद टाले की देखरेख में आयोजित बैठक में शामिल होने से पहले स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद और पीआरपी में अध्यक्ष जोगेंद्र कवाड़े ने उक्त बात कही। पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश भाई उनहावने, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जयदीप कवाड़े, महामंत्री बापू राव जगदाले, नवी मुंबई के जिला अध्यक्ष गजानन दांडगे, चरण इंगोले आदि ही इस मौके पर उपस्थित थे।
प्रा. कवाड़े ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगे कहा कि मनसे और बीजेपी आसमान छूती मंहगाई, बेरोजगारी जैसी विकराल समस्या पर एक शब्द नहीं बोल रही है। मस्जिद के लाउडस्पीकर उतारने से राज्य का माहौल खराब करने वालों को मंहगाई और बेरोजगारी की विकराल बन चुकी समस्या के समाधान की कोशिश करना चाहिए है। मस्जिद के लाउडस्पीकर उतारने में मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मस्जिद के लाउडस्पीकर को उतारने की चेतावनी देने वाले राज ठाकरे क्या अब तक बेहरे थे। कवाड़े का कहना है कि मस्जिदों के साथ मंदिरों के भी लाउडस्पीकर उतरने लगे है।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी के राज ठाकरे के आरोपों पर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर का बड़ा पलटवार
भारत से इतना प्यार तो विदेश में क्यों रहते हो? आर माधवन-विवेक ओबेराय पर भड़के राज ठाकरे, PM मोदी के लिए ये बात
राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
सबूत हैं तो पुलिस को दें… सिद्धिविनायक मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों पर राज ठाकरे पर बरसे राम कदम
सरकार बदली लेकिन दलितों पर अत्याचार अब भी जारी
इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ भी नाराज़गी दर्शायी कवाड़े के अनुसार बीजेपी की सत्ता जाने के बाद महाविकास आघाडी ने सत्ता स्थापित की, सरकार बदली लेकिन दलितों पर अत्याचार अब भी शुरू है। बल्कि यह ग्राफ और बढ़ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की है की इस तरह के अपराध रोकने में लिए राज्य सरकार को कठोर नियम बनाने चाहिए, जिससे जातिवाद गुनहगारों की अपराध करने की हिम्मत न हो। वही प्रा. कवाड़े ने राज्य की सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ भी थोड़ी नाराजगी दर्शाते हुए कहा कि महाविकास आघाडी को हमारी पार्टी के समर्थन है लेकिन आघाडी द्वारा सत्ता में भागीदारी देना तो दूर कम से कम राज्य के हित में लिए जाने फैसलों के मौके पर हमें बुलाना चाहिए। दलित नेता ने कहा कि भले ही हमें सत्ता में हिस्सा नहीं मिला पर मुख्यमंत्री को मित्र पक्ष की समन्वय समिति बनाना चाहिए।
Jogendra kawade targeted raj thackeray said the students who were beaten up at your behest were those north indian students not hindus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














