- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Jeevan Idnani Alleges Irregularities In The Tender Process Of Cubic Waste
जीवन इदनानी का आरोप घन कचरे की टेंडर प्रक्रिया में बरती गई है अनियमितताएं
- Written By: कमर.काजी

उल्हासनगर : उल्हासनगर शहर (Ulhasnagar City) में घनकचरा प्रबंधन (Solid Waste Management) की प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में आ गई है। महानगरपालिका ने अगले 8 वर्षों के लिए शहर के कचरे का संग्रह कर उसको डंपिंग ग्राउंड (Dumping Ground) तक पहुंचाने के लिए ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिसके लिए कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Konark Infrastructure Ltd) का चयन किया गया है। हालांकि महानगरपालिका (Municipal Corporation) के पूर्व उप महापौर जीवन इदनानी (Deputy Mayor Jeevan Idnani) ने संबंधित कंपनी पर कंपनी का चयन करते समय महानगरपालिका द्वारा कुछ नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग और निवेदन पत्र में महानगरपालिका को जो मुद्दे लिखे है। उस पर महानगरपालिका को गंभीरता से विचार करने का आग्रह भी इदनानी ने किया है। जिससे महानगरपालिका के करोड़ों रुपए व्यर्थ (Pointless) जाने से बच सके।
पूर्व उपमहापौर जीवन इदनानी का कहना है कि महानगरपालिका ने विभिन्न मामलों में चयनित कंपनी को जो छूट दी है। इससे महानगरपालिका को भविष्य में आर्थिक नुकसान हो सकता है। नुकसान बचाने के लिए इदनानी ने राज्य के नगर विकास सचिव और महानगरपालिका कमिश्नर को सात पन्नो का पत्र भेजा है। इदनानी ने अपने पत्र में लिखा है, कि टेंडर फॉर्म में ठेका लेने वाली कंपनी सिंगल होनी चाहिए इसके स्पष्टआदेश है। बावजूद इसके ठेकेदार ने जॉईन्ट व्हेंचर के अनुसार ठेका लिया है। इसमें कोणार्क इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और कोणार्क एनविरो प्राइवेट है। इसी तरह भविष्य में डंपिंग ग्राउंड शहर से दूर अंबरनाथ ग्रामीण के उसाटने में बनना प्रस्तावित है, यदि आगामी कुछ सालों में ऐसा होता है तो उसका भी टेंडर में उल्लेख नहीं है, कि तब किस प्रकार से ट्रक का भाड़ा तय होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मनपा सदन में बढ़ी हिंदी भाषी नेताओं की भागीदारी, BMC में पहली बार 10 मनोनीत नगरसेवक, बदला समीकरण
अकोला मनपा में स्वीकृत सदस्य पदों के लिए राजनीतिक दलों में हलचल तेज, 28 फरवरी तक मांगे गए नाम
पीएमसी में भाजपा की पकड़ मजबूत, सभी विषय समितियों पर कब्जा तय; 27 फरवरी को औपचारिक घोषणा
पुणे: एक मिनट की देरी से बदली बाजी, पुणे स्थायी समिति में भाजपा निर्विरोध; विपक्ष का दावा खारिज
कई शर्तो कहीं भी स्पष्ट रूप से नहीं लिखी हैं : जीवन इदानानी
उल्हासनगर महानगरपालिका शहर स्वच्छता पर सालाना करोड़ो खर्च करती है। बावजूद इसके शहर के कई भागों में और शहर की मुख्य सड़कों पर कचरा और कचरे के ढेर देखे जा सकते है। वर्तमान में महानगरपालिका ने 2022 से 2030 तक इस प्रकार आठ वर्षों के लिए शहर में कचरा संग्रहण और उसे डंपिंग तक ले जाने के लिए निविदा प्रक्रिया की है। गौरतलब है कि कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी को वित्तीय वर्ष की समाप्ति से एक दिन पहले निविदा प्रक्रिया के जरिए चुना गया है। तब इस जल्दबाजी की चर्चा शहर में चर्चा का विषय बनी थी। वही हाल ही में महानगरपालिका के पूर्व उप महापौर जीवन इदानानी ने भी अब ऊक्त टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए है। इदनानी का कहना है कि महानगरपालिका प्रशासन ने संबंधित कंपनी को ठेका देने के लिए जो नियम शर्ते निर्धारित की है। उसमें से काफी शर्तो का भंग के कही पर स्पष्ट नहीं लिखा है। इदनानी के मुताबिक कही जगह गोलमोल बातें टेंडर में दिखाई दें रही है।
पूर्व उप महापौर इदनानी के ऊक्त पत्र पर प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की अधिकृत भूमिका नहीं लिए जाने की जानकारी है। जब इस संदर्भ में महानगरपालिका प्रशासन के एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभी तक संबंधित ठेकेदार को महानगरपालिका ने काम शुरू करने के लिए आवश्यक वर्क आर्डर नहीं दिया है, रही बात ठेका देने की तो वह महानगरपालिका की महासभा और स्थायी समिति का निर्णय है। उन्होंने कहा कि अनियमितता का आरोप लग रहा है तो जांच जरूर होगी।
Jeevan idnani alleges irregularities in the tender process of cubic waste
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ChiChi Call वीडियो के नाम पर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, जानिए Ghost File स्कैम की पूरी सच्चाई
Feb 24, 2026 | 04:57 PMकिसान महा चौपाल में राहुल गांधी का PM Modi पर निशाना, Epstien File से लेकर अडानी का मुद्दा उठाया
Feb 24, 2026 | 04:55 PMमहाराष्ट्र सरकार ने पेश की 11,995 करोड़ की अनुपूरक मांग, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्र को सबसे बड़ा आवंटन
Feb 24, 2026 | 04:54 PMक्रिकेट इतिहास में पहले बार मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, श्रीलंका के साथ होगी टी20 और वनडे सीरीज, हुआ ऐलान
Feb 24, 2026 | 04:49 PMगोंदिया के 8,600 किसानों पर मंडराया संकट! आधार-बैंक डिटेल न होने से सरकारी योजनाओं और कर्ज माफी में फंसा पेंच
Feb 24, 2026 | 04:47 PMनागपुर के अस्पतालों पर हाई कोर्ट का हथौड़ा! अतिक्रमण किया तो देना होगा 4 गुना जुर्माना, लाइसेंस रद्द होने का ख
Feb 24, 2026 | 04:47 PMनोएडा के शिवालिक पार्क में फ्लावर शो के फूल तोड़ते दिखे लोग, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Feb 24, 2026 | 04:45 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














