- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Holi Of Police Notice From Bjp In Thane District
ठाणे जिले में बीजेपी की ओर से पुलिस नोटिस की होली
- Written By: दिपक.पांडे

नवी मुंबई / उल्हासनगर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा (Legislative Assembly) में विपक्ष के मौजूदा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने राज्य में कई घोटालों का पर्दाफाश करते हुए राज्य की आघाडी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसे लेकर राज्य की आघाडी सरकार (Aghadi Sarkar) ने बदले की भावना से फडणवीस को पुलिस द्वारा नोटिस भेजी। जिसके विरोध में भाजपा के उत्तर रायगढ़ जिला अध्यक्ष विधायक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में नवीन पनवेल की खंदा कॉलोनी में उक्त नोटिस की होली जलाई गई।
नवीन पनवेल की खांदा कॉलोनी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर उक्त नोटिस की प्रतियों की होली भाजपाइयों ने जलाई। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश सदस्य बालासाहेब पाटिल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत पाटिल, पनवेल मनपा की उप महापौर सीताई पाटिल, भाजपा पनवेल शहर अध्यक्ष जयंत पगड़े, महिला मोर्चा तालुका अध्यक्ष रत्नप्रभा घरात, नगरसेवक अनिल भगत, चारुशीला घरत, गोपीनाथ मुंडे, संजय जैन, श्रीनिवास कोदरू, मोतीलाल कोली, भीमराव पोवार, महिला मोर्चा खांदा कॉलोनी अध्यक्ष राखी पिंपले सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik TCS Case: मतीन पटेल पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू
PM मोदी की अपील पर CM मोहन ने अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, 13 की जगह अब सिर्फ 8 गाड़ियां चलेंगी
महाराष्ट्र सरकार ने खर्चों पर कसा शिकंजा, मंत्रियों की विमान यात्रा पर लगेगी सीएम की मंजूरी
Ashok Kharat Case: ढोंगी बाबा से कनेक्शन ने बढ़ा दी रूपाली चाकणकर की टेंशन, ईडी ने भेजा समन
वाशी में फाड़ी नोटिस की प्रतियां
फडणवीस को पुलिस द्वारा दी गई नोटिस के विरोध में बीजेपी के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत के नेतृत्व में वाशी स्थित शिवाजी चौक में राज्य की महाविकास आघाडी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपाइयों ने पुलिस द्वारा फडणवीस को भेजी गई नोटिस की प्रतियों को फाड़ कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विजय घाटे, संपत शेवाले, जयवंत सुतार, रवींद्र इथापे, संकेत डोके, सुहासिनी नायडू समेत भाजपा के तामत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष घरत ने मीडिया को बताया कि राज्य की महाविकास आघाडी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, उसके कई मंत्री जेल में हैं, भाजपा द्वारा राज्य सरकार के काले कारनामों को उजागर किया जा रहा है, इसी बात से महाविकास आघाडी सरकार बौखलाई हुई है।
उल्हासनगर में बीजेपी ने राज्य सरकार के निर्णय का किया विरोध
वहीं उल्हासनगर में फोन टेपिंग मामले में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस को पुलिस विभाग द्वारा दी गई नोटिस का विरोध उल्हासनगर के भाजपाइयों ने भी किया। रविवार को स्थानीय नेहरू चौक में भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नोटिस की ज़ेरॉक्स कॉपी फाड के धरना आंदोलन किया।
आंदोलन में विधायक कुमार आयलानी,भाजपा जिला अध्यक्ष जमनू पुरसवानी, पूर्व महापौर मीना आयलानी, नगरसेवक महेश सुखरमानी, अर्चना करणकाले, मंगला चांडा, अजित सिंग लबाना, राम चार्ली परवानी, होम नारायण वर्मा, ओबीसी सेल अध्यक्ष सुभाष तनावडे, साऊथ सेल अध्यक्ष सुरेश परिमल, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष फुलचंद यादव, कामगार सेल अध्यक्ष ऋषीकेश मिश्रा, विक्की मेंगवानी, चंद्रशेखर यादव, सुरेश रुपचंदानी,अमित वाधवा, दिनेश जवारानी, स्नेहलता कलशेट्टी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित मेहरोलिया व भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Holi of police notice from bjp in thane district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी से बेहाल मध्य प्रदेश: 11 जिलों में 4 दिन तक हीट वेव का अलर्ट, रतलाम में पारा 46 डिग्री के पार
May 13, 2026 | 07:46 AMNavabharat Nishanebaaz: प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई राह स्वर्ण खरीदी का छोड़ो मोह
May 13, 2026 | 07:38 AMPrateek Yadav Death: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस
May 13, 2026 | 07:29 AMNashik TCS Case: मतीन पटेल पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू
May 13, 2026 | 07:27 AMनागपुर सराफा चोरी कांड का खुलासा, 48 घंटे में नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
May 13, 2026 | 07:26 AMPM मोदी की अपील पर CM मोहन ने अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, 13 की जगह अब सिर्फ 8 गाड़ियां चलेंगी
May 13, 2026 | 07:25 AMआज का मौसम: 11 राज्यों में आसमानी आफत का अलर्ट, 12 घंटे के भीतर 70 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
May 13, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM












