Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस

Prateek Yadav Death: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक लखनऊ के सिविल अस्पताल में एडमिट थे।
prateek yadav death
प्रतीक यादव के साथ अपर्णा यादव (फाइल फोटो), सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Akhilesh Yadav's Brother Prateek Yadav Passed Away: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति थे। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक यादव को जब अस्पताल लाया गया तो उनका निधन हो गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मौत का कारण हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज माना जा रहा है। मृत्यु के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया जाना तय हुआ है।

फिटनेस प्लैनेट जिम के मालिक थे प्रतीक

प्रतीक यादव ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और ‘जीव आश्रय’ नामक संस्था भी चलाते थे, जो स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल और रेस्क्यू का काम करती है। वे फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे, इसलिए उनके अचानक निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, हालांकि बीमारी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

लखनऊ में प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े लोगों का सिविल अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी थी। शुरुआत में उन्हें हल्की परेशानी महसूस हुई, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियां छोड़ गए। प्रतीक के असामयिक दुख से परिवार के सदस्य बेहद दुखी हैं।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही लखनऊ से लेकर उनके पैतृक निवास सैफई तक शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल में परिवार के सदस्यों और समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। प्रतीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल के डॉक्टर जीपी गुप्ता की मानें तो पॉइजनिंग का मामला हो सकता है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। देखिए-

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com