Thane में कचरे की बदबू से नागरिक त्रस्त, समाधान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
Thane के कलवा, मुंब्रा और दिवा में कचरे का संकट बढ़ गया है। कचरा न उठने से जगह-जगह ढेर जमा हैं। राकांपा और भाजपा ने मनपा के खिलाफ विरोध किया और समाधान की मांग तेज की।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane News In Hindi: पिछले कुछ दिनों ने ठाणे मनपा क्षेत्र के कलवा, मुंबा एवं दीवा में कचरे की समस्या गंभीर हो गयी है। जगह-जगह कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। मनपा चुनाव के पहले कचरे की समस्या राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के कार्यकर्ताओं ने कलवा -मुंब्रा में कचरे की समस्या को लेकर एक डंपर कचरा पिछले दिनों मनपा मुख्यालय के सामने फेंका था।
अब गुरुवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मनपा के दिवा प्रभाग कार्यालय में सोसायटियों का कचरा ल कर सनसनी फैला दिया। भाजपा ने चेतावनी सेते हुये कहा है कि यदि समस्या का समाधान तुरंत नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
ठाणे में NCP का विशेष उपक्रम, अजित पवार की जयंती पर गुणवंत विद्यार्थियों का सम्मान एवं मार्गदर्शन
महाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
कचरे की बदबू से नागरिक परेशान, बीमारियां फैलने का सता रहा डर
गौरतलब हो कि स्थानीय लोगों के विरोध के कारण डायपर में मनपा का कचरा प्रोजेक्ट ठप पड़ गया है, जिससे कलवा, मुंब्रा, दिवा और डायघर इलाकों में कचरा उठाने का शेड्यूल बिगड़ गया है। कचरा इकट्ठा न होने से इन सभी जगहों पर कचरे के ढेर जमा हो रहे हैं।
कलवा, मुंब्रा, दिवा और डायपर इलाकों में लोग कचरे की बदबू से परेशान हैं। साथ ही, गंदगी की वजह से इलाके में बीमारियां फैलने का डर भी है। लोग कचरा वाली जगह से पैदल भी नहीं जा पा रहे है। बताया गया कि पिछले 8 से 10 दिनों से दिया इलाके में कचरा उठाना बंद है।
ये भी पढ़ें :- Thane में वित्त आयोग की समीक्षा बैठक, टैक्स सुधारों पर हुई चर्चा
इस वजह से पूरे इलाके में कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए है। जिसको लेकर भाजपा के ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष विजय अनंत भोईर, दिवा-शील मंडल के अध्यक्ष सचिन रमेश भोईर समेत कार्यकर्ताओं ने खुद दिवा विभाग से कबरा इकट्ठा किया और सीधे दिवा वार्ड कमेटी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के ऑफिस के सामने डंप किया।
