Thane में आवारा कुत्तों पर सख्ती की मांग, नरेश मनेरा ने आयुक्त को लिखा पत्र

Thane में बढ़ती डॉग बाइट घटनाओं पर नरेश मनेरा ने मनपा आयुक्त से आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर में रखने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों का हवाला भी दिया।
Stray Dogs
डॉग शेल्टर होम (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Dog Shelter Home: शिवसेना यूबीटी संपर्क प्रमुख एवं ठाणे के पूर्व उप-महापौर नरेश मनेरा ने ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव को पत्र लिख कर ठाणे शहर एवं घोड़बंदर रोड के आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर में रखने की मांग की है।

मनेरा ने आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि फुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, सर्वोच्च न्यायालय की तरफ हाल ही में दिए गए निर्देशों के अनुसार, ठाणे मनपा को आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाना चाहिए।

उनका नसबंदी और टीकाकरण करना चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द ही डॉग शेल्टर में रखना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय ने आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें आश्रय स्थलों में रखने की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों को सौंपी है।

आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी

ठाणे मनपा क्षेत्र में विशेष रूप से घोड़बंदर रोड विभाग में आवारा कुत्तों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के कारण यहां के युवा और वृद्ध नागरिक अत्यधिक भय और आतंक से ग्रस्त हैं।

मनेरा ने कहा है कि क्षेत्र की हाउसिंग सोसाइटी और स्वयं उनकी तरफ से आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में मनपा को कई शिकायतें देने बावजूद, प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों के खिलाफ कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अब जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश और दिशानिर्देश दिए हैं।

वागले इस्टेट में ठाणे मनपा का केवल एक शेल्टर मनपा के लिए यह आवश्यक है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों को पकड़े, उनकी नसबंदी और टीकाकरण के बाद उन्हें छोड़ने के बजाय आश्रयों में रखें। अन्यथा, यह कोर्ट की अवमानना होगी। मनेरा ने पत्र में लिखा है की वर्तमान में वागले इस्टेट में ठाणे मनपा का केवल एक शेल्टर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com