- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Fraud In The Name Of Job Picnic And Investment In Ambernath And Badlapur
अंबरनाथ और बदलापुर में नौकरी, पिकनिक और निवेश के नाम पर ठगी
- Written By: कमर.काजी

प्रतीकात्मक तस्वीर
अंबरनाथ: आजकल वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में यह बात सामने आयी है कि तीन अलग-अलग घटनाओं में निवेश राशि को तीन दिन में दोगुना करने, अमेरिका और गोवा में पिकनिक (Picnic) बुक करने के लिए और नौकरी (Job) के नाम पर वीजा प्राप्त करने के लिए नागरिकों से 72 लाख रुपए की ठगी की गयी। इन तीनों मामलों में अंबरनाथ, बदलापुर थाने में मामले दर्ज किए गए है।
बदलापुर पश्चिम के देवधर मार्केट परिसर में डाटा हब नामक कंपनी के कार्यालय ने वेबसाइट के माध्यम से तीन दिनों में निवेश की गई राशि को दोगुना करने का विज्ञापन प्रकाशित किया था। इस विज्ञापन का शिकार होकर ठाणे वागले इस्टेट निवासी संदीप पवार की पत्नी नेत्रा पवार और उसके परिचित अंबु शेमाडे ने विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से इस कंपनी में 42 लाख 26 हजार रुपए की राशि निवेश की थी, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है क्योंकि वह निवेशित राशि वापस नहीं पा रहा है, उसने आरोपी अनिकेत इंदलकर, किशन गुर्जर, इरशाद बेग, राहुल तिकोने, प्रतीक शिंगोटे, शिवम बरनवाल, नितिन पडवल, संकेत धनराव के खिलाफ बदलापुर पूर्व पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।
शिवाजी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज
दूसरी घटना में नवी मुंबई के ऐरोली निवासी मयूर ठाकरे ने शुरू में अंबरनाथ पूर्व के फनसीपाड़ा की निवासी सच्चिता वाकोडे से गोवा की यात्रा बुक करने के लिए साढ़े चार लाख रुपए लिए और बाद में आईएमपीएस के जरिए एचडीएफसी बैंक खाते से 12 लाख 54 हजार इस तरह कुल 17 लाख चार हजार रुपए ले लिए। हालांकि, फरयादी को राशि वापस किए बिना अपने फायदे के लिए पैसे का गलत इस्तेमाल करके आर्थिक रूप से धोखा दिया गया था। इस मामले में आरोपी मयूर ठाकरे के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर नगर परिषद का 744 करोड़ का बजट पेश, सड़कों का चौड़ीकरण और नए अस्पतालों पर जोर, जानें क्या है खास?
Mumbai Local: बदलापुर-कर्जत के बीच बनेगी तीसरी और चौथी रेल लाइन, 1,234 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
Badlapur में आज होगी वोटिंग: 10,543 रिपीट वोटर, पुलिस की सख्त निगरानी
बदलापुर में भाजपा विधायक के घर फायरिंग, 1 व्यक्ति घायल, इलाके में मचा हड़कंप
अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर किया फ्रॉड
इसी तरह, बदलापुर पश्चिम के रमेशवाड़ी इलाके में रहने वाला सावियो विक्टर फेसबुक पर अमेरिका में नौकरी के विज्ञापन का शिकार हुआ है। क्रिस्टीना हेंडरसन और कैप्टन स्काला ने फेसबुक पर सैवियो को बताया कि उन्हें एअरपोर्ट और जहाज पर नौकरी मिली है। तद्नुसार विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर सावियो के विभिन्न बैंक खातों से लगभग 11 लाख 77 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस, चिकित्सा बीमा, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का वीजा, कभी तुर्की, कभी पाकिस्तान तो कभी दिल्ली ऐसे अलग-अलग देशों के कस्टम में अटकने का बहाना बनाकर ऐंठ लिए, लेकिन इसके बाद जब सावियो को पता चला कि आरोपी ने उसे बिना नौकरी दिए उसके साथ धोखा किया है, तो उसने बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन में क्रिस्टीना हेंडरसन और कैप्टन स्काला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
Fraud in the name of job picnic and investment in ambernath and badlapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MMA की दुनिया में संग्राम सिंह रचेंगे इतिहास, अर्जेंटीना की धरती पर मुकाबला करने वाले बनेंगे पहले भारतीय फाइटर
Feb 22, 2026 | 07:40 PMIND vs SA: नरेंद्र मोदी स्टेडियम का कैसा है रिकॉर्ड? यहां देखें अब तक का सबसे सफल रन चेज रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 07:35 PMमहाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र कल से, विपक्ष ने ‘चहापान’ का किया बहिष्कार, सत्तापक्ष ने लिया चाय का मजा
Feb 22, 2026 | 07:31 PMमहाराष्ट्र बजट सत्र: विपक्ष ने किया चाय पार्टी से किनारा, फडणवीस सरकार पर लगाया ‘अहंकार’ का आरोप
Feb 22, 2026 | 07:28 PMअब स्कूल-कॉलेज में नहीं कर पाएंगे मोबाइल इस्तेमाल, ये राज्य ला रहा सख्त कानून
Feb 22, 2026 | 07:20 PMशादी के बाद सामंथा रुथ प्रभु की धमाकेदार वापसी, ‘मा इंटी बंगाराम’ फिल्म इस दिन होगी रिलीज
Feb 22, 2026 | 07:20 PM‘मराठी का गला घोंट रही सरकार’, शिवसेना UBT ने महायुति पर लगाया मराठी स्कूलों को बंद करने का आरोप
Feb 22, 2026 | 07:14 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














