-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Electricity Theft Worth 6 And A Half Lakh In Bhiwandi Case Registered Against 3 People Under Criminal
भिवंडी में साढ़े 6 लाख की बिजली चोरी, 3 लोगों के खिलाफ फौजदारी के तहत मामला दर्ज
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी : भिवंडी तालुका (Bhiwandi Taluka) स्थित कोनगांव में एमएसईबी बिजली कंपनी (MSEB Electricity Company) के अधिकारियों (Officers) ने बिजली चोरों पर अंकुश लगाने के लिए स्कॉट की नियुक्ति की है। बिजली कर्मियों की टीम द्वारा बिजली चोरों पर पुलिस स्टेशन में फौजदारी के तहत मामला दाखिल हो रहे हैं। कड़क कार्रवाई की वजह से बिजली चोरी करने वालों ग्राहकों में हडकंप मचा हुआ है। इसी क्रम में एमएसईबी कंपनी ने 3 अलग- अलग बिजली चोरी के मामले में 3 लोगों के खिलाफ फौजदारी के तहत मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार पाचमार नगर, कोनगांव निवासी आदिती इंटरप्राइजेस के मालिक शंकर शामराव पोल ने पास ही स्थित बिजली के तार से अवैध कनेक्शन कर मार्च 2020 से 8 सितंबर 2021 तक लगभग 19,228 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 4 लाख 2 हजार 480 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया। बिजली चोरी की दूसरी घटना में कोनगांव स्थित सीताराम अपार्टमेंट के नीचे दुकान के गाला मालिक दत्तात्रय बेखंडे ने भी पास से गई बिजली लाइन में अवैध कनेक्शन कर 10,392 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए एक वर्ष के भीतर 2 लाख 25 हजार 300 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
मुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
महाराष्ट्र के भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
34,740 रुपये कीमत की बिजली चोरी
बिजली चोरी की तीसरी घटना में कोनगांव निवासी सुमित अपार्टमेंट निवासी राकेश तुलसीराम गुंजल ने अपने मकान में लगे हुए केबल में अवैध कनेक्शन कर 2009 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 34,740 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया है. बिजली चोरी की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारी अभिषेक अशोक कुमार द्विवेदी ने शांतिनगर नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। शांतिनगर पुलिस ने 6 लाख 62 हजार 520 रुपये कीमत की बिजली चोरी के मामले में तीनों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 कलम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक पाखरे कर रहे हैं।
Electricity theft worth 6 and a half lakh in bhiwandi case registered against 3 people under criminal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
Jul 14, 2026 | 05:33 PMगुलाबी साड़ी में छाईं माधुरी दीक्षित, पति श्रीराम नेने संग रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल
Jul 14, 2026 | 05:24 PMExplainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
Jul 14, 2026 | 05:19 PMआषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 का शुभारंभ कल से, जानें घटस्थापना का शुभ समय, आसान पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व
Jul 14, 2026 | 05:18 PMसपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
Jul 14, 2026 | 05:18 PMवेडिंग रिसेप्शन में फैन के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का बर्ताव पड़ा भारी, वीडियो देख लोगों ने लगाई अभिनेता की क्लास
Jul 14, 2026 | 05:12 PMठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग
Jul 14, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM













