Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डोंबिवली में जल संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, हंडा-कलशी मोर्चा निकालकर किया प्रदर्शन

Dombivli Sainagar Water Crisis: डोंबिवली पश्चिम के साईनगर में पिछले कई महीनों से जारी जल संकट के विरोध में महिलाओं ने पालिका कार्यालय पर हंडा-कलशी मोर्चा निकाला। नागरिकों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 20, 2026 | 01:41 PM

डोंबिवली जल संकट विरोध प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर - सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Dombivli Sainagar Water Crisis Update: डोंबिवली पश्चिम के गरीबाचा वाड़ा स्थित साईनगर में पिछले तीन से चार महीनों से जारी भीषण जल संकट से परेशान महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।

साईनगर मित्र मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने डोंबिवली के पालिका ‘एच’ प्रभाग कार्यालय पर हंडा-कलशी मोर्चा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द पानी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि साईनगर के आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त दबाव से नियमित पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि उनके इलाके में लगातार पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

pune Waste Management: हर दिन निकल रहा 2,700 टन वेस्ट, मनपा ने 27 प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट्स से संभाला मोर्चा

गड़चिरोली में धान की बुआई टली, किसानों की बढ़ी चिंता, जोरदार बारिश का इंतजार

नागपुर में मानसून का अता-पता नहीं, पहले ही हटा दिए ग्रीन नेट! चौराहों पर धूप और उमस से उबल रहे वाहन चालक

El Nino और जल संकट से निपटने की दिशा में गड़चिरोली का बड़ा कदम, 18,750 टीएमसी वॉटर स्टोरेज निर्मित

जलापूर्ति में भेदभाव से बढ़ी नाराजगी

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर साईनगर के नागरिकों के साथ ही भेदभाव क्यों किया जा रहा है। मोर्चे का नेतृत्व साईनगर मित्र मंडल के अध्यक्ष हरीश म्हात्रे, रमेश जाधव, निरंजन बालकृष्ण मोरे, दिनेश दशरथ लाड, कृष्णा मोतीराम शिंदे, कुंदन रामाने, अश्विनी हरीश म्हात्रे, प्रसाद बोले और प्रियंका बोले ने किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जलापूर्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ओमकार भोईर को ज्ञापन सौंपा।

अभियंता ने कहा-तकनीकी दिक्कतों से बढ़ी समस्या

ज्ञापन पर चर्चा के दौरान अभियंता भोईर ने बिजली आपूर्ति बाधित होने और निचले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने में आने वाली तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया। साथ ही पानी कटौती का कारण भी बताया। इस पर महिलाओं ने सवाल किया कि यदि पानी कटौती की जा रही है तो केवल साईनगर में ही इसका असर क्यों दिख रहा है, जबकि आसपास के इलाकों में नियमित जलापूर्ति हो रही है। इस सवाल का अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।

ये भी पढ़ें :- विधानसभा सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक, विधायकों से पत्रकारों तक सभी के लिए FRS अनिवार्य

3 माह से टैंकरों पर आश्रित है साई नगर की जनता

  • साईनगर मित्र मंडल के पदाधिकारी रमेश जाधव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की ओर से पिछले तीन महीनों से इलाके में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
  • वहीं पूर्व नगरसेवक प्रकाश भोईर भी समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि पर आरोप नहीं है, बल्कि नागरिकों को नियमित पानी उपलब्ध कराना पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रशासन की लापरवाही के कारण ही महिलाओं को सड़क पर उतरकर हंडा-कलशी मोर्चा निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Dombivli sainagar water crisis women protest pot march

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 01:41 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.