Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Instagram Ads से फंसे 65 लोग: डोंबिवली में सस्ते फ्लैट के नाम पर 93 लाख की ठगी, बिल्डर समेत 5 पर केस

Dombivli Flat Fraud: डोंबिवली में सस्ते घर का सपना दिखाकर 65 लोगों से करीब 93.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिल्डर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 24, 2026 | 10:45 AM

रियल एस्टेट फ्रॉड (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Dombivli Flat Fraud Builder Scam: डोंबिवली में सस्ते घर का सपना दिखाकर बड़े पैमाने पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानपाडा पुलिस ने बिल्डर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि गिरोह ने 65 लोगों से करीब 93.80 लाख रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस के मुताबिक डोंबिवली पश्चिम निवासी आचल राजुभाई गुप्ता (25) की शिकायत पर 22 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता को ‘जान्हवी प्रॉपर्टी’ नाम से इंस्टाग्राम पर 1 बीएचके 2 बीएचके फ्लैट 5 से 7 लाख रुपये में देने का विज्ञापन दिखा। 14 फरवरी 2026 को दंपती धामटणगांव स्थित साइट पर पहुंचे, जहां ‘साई माऊली चाल’ के नाम पर निर्माण दिखाया गया।

आरोपी ने ठगे 2.85 लाख रुपये

फ्लैट आरोपी कदम ने 2 बीएचके 7.5 लाख में तय कराया। बुकिंग के नाम पर 1,000 रुपये लेने के बाद अलग-अलग किश्तों में गूगल-पे और नकद मिलाकर 2.85 लाख रुपये वसूले गए। रसीद और दस्तावेज देकर भरोसा भी जीत लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: ‘हिंदू लड़कियों को मुस्लिम पसंद’ कहने वाला अशरफ गिरफ्तार; सहकर्मियों को भेजता था अश्लील वीडियो

ठाणे में मराठी अनिवार्यता पर बवाल: अविनाश जाधव ने दिया अल्टीमेटम, बोले- हड़ताल करो या यूपी बिहार वापस जाओ

Pune Murder Case: भिड़े पुल के पास मिले शव की गुत्थी सुलझी, पैसे के विवाद में हत्या

Pune Municipal Corporation की होर्डिंग नीति ठंडे बस्ते में, फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद यू-टर्न

ये भी पढ़ें :- ठाणे में मराठी अनिवार्यता पर बवाल: अविनाश जाधव ने दिया अल्टीमेटम, बोले- हड़ताल करो या यूपी बिहार वापस जाओ

आरोपियों की तलाश जारी

26 फरवरी को नोटरी के जरिए कथित सेल एग्रीमेंट कराया गया, लेकिन बाद में दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई, जैसे बिल्डर का आधार कार्ड तक संलग्न नहीं था। आरोपी बार-बार चाबी देने का बहाना बनाते रहे। 11 अप्रैल को जब पीड़िता साइट पर पहुंची, तो वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला, बल्कि 20-25 अन्य पीड़ित भी ठगी का आरोप लगाते हुए मौजूद थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने इसी तरह 64 अन्य लोगों से भी करीब 90.95 लाख रुपये वसूले। कुल ठगी 93.80 लाख रुपये तक पहुंच गई है। मामले में सचिन संभाजी सुर्वे, कदम, वाघमारे, निखिल कडलग और रविंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे रैकेट की जांच कर रही है।

Dombivli flat fraud 93 lakh builder scam instagram case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 10:45 AM

Topics:  

  • Fraud News
  • Maharashtra
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.