ठाणे: घोंगड़ी बैठक को मिला शानदार प्रतिसाद, रात में गांव पहुंचे कलेक्टर; ग्रामीणों ने खुलकर रखी बात
Thane Collector News: ठाणे के जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने शहापुर के चोंढे गांव में आयोजित ‘घोंगड़ी बैठक’ में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
- Written By: अंकिता पटेल
ठाणे जिलाधिकारी, डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल शहापुर,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane Collector Public Grievances: प्रशासन चला गांव की ओर योजना की तर्ज पर ठाणे के जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने जिले के शहापुर तालुका के चोंढे गांव में रात में आयोजित की गयी ‘घोंगड़ी बैठक’ में शामिल होकर गांववालों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। प्रशासन और नागरिकों के बीच की दूरी कम करने वाली इस अनोखी पहल को गांववालों की तरफ से अच्छा प्रतिसाद भी मिला।
गांव वालों ने निर्भीकता से प्रशासन को अपनी फरियाद सुनाई एवं जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वस्त किया। शनिवार को दिन भर सरकारी कामकाज निपटाने के बाद, जिलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधि रात में हुई बैठक में हिस्सा लेने के लिए सीधे गांव पहुंचे।
कार्यालय में बैठने की बजाय मौके पर पहुंचें
अधिकारियों ने गांववालों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया, जिलाधिकारी डॉ. पांचाल ने कहा कि कार्यालय में बैठकर फाइलें देखने से ज्यादा जरूरी है गांव में आकर लोगों की परेशानियां समझना, ऐसी बैठके लोकतंत्र को मजबूत करती है।
सम्बंधित ख़बरें
यात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल
आषाढ़ी वारी में विठ्ठलमय हुए CM फडणवीस, वारकरियों संग हुए मगन, 8 तस्वीरों में देखें भक्ति और श्रद्धा का सफर
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
बीएमसी मुख्यालय की कैंटीन में छाछ के गिलास में मिली मक्खी! FDA का बड़ा एक्शन, कैंटीन सील
बैठक के बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी डोलखांब इलाके में रुके और स्थानीय समस्याओं की समीक्षा की गयी, गांववालों ने कहा कि चोंढे में ‘घोंगडी बैठक’ सिर्फ शिकायत दूर करने की पहल नहीं थी, बल्कि प्रशासन लोकाभिमुख व संवेदनशील कार्यपद्धति का एक आदर्श भी है।
प्रशासन आणि नागरिक यांच्यातील संवाद अधिक प्रभावी करण्यासाठी शहापूर तालुक्यात आयोजित करण्यात आलेल्या घोंगडी बैठकीत जिल्हाधिकारी डॉ.श्रीकृष्ण पांचाळ यांनी सहभाग घेतला. या घोंगडी बैठकीला ग्रामस्थांचा उत्स्फूर्त प्रतिसाद लाभला.#Thane #Update #GhongdiBaithak pic.twitter.com/6NcFI3pDdn — DISTRICT INFORMATION OFFICE, THANE (@Info_Thane1) June 6, 2026
पारंपरिक नृत्य के साथ अधिकारिर्यों का स्वागत
बगैर किसी तामझाम के डॉ. पांचाल गांववालों के साथ घोंगड़ी पर बैठे और उनकी समस्याएं सुनीं। गांववालों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और आदिवासी नृत्य के साथ अधिकारियों का स्वागत किया। धोंगड़ी बैठक में गांववालों ने पीने के पानी की समस्या, खराब सड़कें, बिजली सप्लाई, वन अधिकार के दावे, जमीन से जुड़े मुद्दे और अलग-अलग सरकारी योजनाओं का फायदा मिलने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया।
यह भी पढ़ें:-दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद जागा संभाजीनगर मनपा प्रशासन; 2 दिनों में 27 मॉल, होटल और अस्पतालों को नोटिस
जिलाधिकारी ने हर टॉपिक पर ध्यान दिया और संबंधित विभाग को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त जिलाधिकारी हरिश्चंद्र पाटिल, निवासी उप जिलाधिकारी डॉ, संदीप माने, भिवंडी के उपविभागीय अधिकारी अमित सानप, तहसीलदार परमेश्वर कासुले और राजस्व विभाग के दूसरे अधिकारी मौजूद थे।
