यात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल
Train Cancelled And Rescheduled: भारी बारिश और बढ़े जलस्तर के कारण पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द व रिशेड्यूल कीं। यात्रियों से NTES और 139 पर ट्रेन की स्थिति जांचकर ही यात्रा करने की अपील की गई।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द (सोर्स: AI)
Western Railway Train Cancelled And Rescheduled: पिछले 48 घंटो से लगातार हो रही भारी बरसात और जलस्तर बढ़ने के कारण पश्चिम रेलवे की ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। गुरुवार को घोलवड और उमरगांव रोड के बीच पुल पर पानी खतरे के निशान तक पहुंचने की वजह से रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को शॉर्ट-ओरिजिनेट करने का फैसला लिया है।
पूरी तरह कैंसल ट्रेनें
ऑपरेशनल कारणों से निम्न 19102 सूरत-विरार शटल ट्रेन को 28 जुलाई तक रद्द किया गया है। इसी तरह 69173 विरार- दहानू रोड ट्रेन का परिचालन भी 28 जुलाई तक रद्द किया गया है। 59039 विरार- वलसाड JCO, 59046 वलसाड-विरार गुरुवार को रद्द की गई। इसी तरह 09036 उधना- बांद्रा टर्मिनस,09035 बांद्रा टर्मिनस- उधना भी रद्द 24 जुलाई तक रद्द की गई है।
आंशिक रूप से कैंसल / शॉर्ट ओरिजिन
19001 विरार-सूरत यह ट्रेन विरार से वलसाड के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन अब वलसाड से शुरू होकर सूरत तक जाएगी। पुल पर पानी अधिक होने के कारण ये ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन के बजाय बीच रास्ते से शुरू होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
आषाढ़ी वारी में विठ्ठलमय हुए CM फडणवीस, वारकरियों संग हुए मगन, 8 तस्वीरों में देखें भक्ति और श्रद्धा का सफर
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
बीएमसी मुख्यालय की कैंटीन में छाछ के गिलास में मिली मक्खी! FDA का बड़ा एक्शन, कैंटीन सील
धाराशिव में दो गुटों में खूनी झड़प और पथराव, तनाव के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका, SP रितु खोखर की ये अपील
मुंबई से जाने वाली ट्रेनें कैंसल
12989 दादर-अजमेर एक्सप्रेस गुरुवार को सूरत से रात 7 बजे जाएगी। दादर-सूरत कैंसल की गई है।12979 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस को गुरुवार को नवसारी से रात 8:50 बजे छोड़ा जाएगा। इसे बांद्रा-नवसारी के बीच कैंसल किया गया है। 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस को गुरुवार को नडियाद जंक्शन से छोड़ा जाएगा। बांद्रा-नडियाद कैंसल।
22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज कच्छ एक्सप्रेस को अब सूरत से रात 9:45 बजे छोड़ा जाएगा। इस तरह बांद्रा-सूरत के बीच यह ट्रेन कैंसल कर दी गई है। 20907 दादर-भुज एक्सप्रेस को सूरत से शाम 7:30 बजे शुरू किया जाएगा। दादर-सूरत कैंसल कर दी गई है। 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ ट्रेन को अंकलेश्वर जंक्शन से छोड़ा जाएगा। बांद्रा से अंकलेश्वर के बीच यह ट्रेन कैंसल की गई है।
यह भी पढ़ेः- विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
रेलवे की अपील
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। रेलवे ने अनुरोध किया है कि यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन पर ट्रेनों की लेटेस्ट स्थिति जरूर चेक कर लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। अधिकारियों के अनुसार स्थिति सामान्य होते ही ट्रेन सेवाओं को पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा।
