Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव-राज का साथ नहीं आया काम, UBT जिला प्रमुख ने छोड़ी शिवसेना, पत्नी और नाना संग थामा BJP का हाथ

Maharashtra Politics: ठाकरे गुट के जिला प्रमुख ने अपनी पत्नी व समर्थकों संग भाजपा की सदस्यता ले ली। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 24, 2025 | 09:35 PM

धनंजय बोडारे का भाजपा में प्रवेश (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ulhasnagar Politics: ठाकरे गुट के जिला प्रमुख वरिष्ठ एवं प्रभावशाली नेता धनंजय बोडारे, इनकी पत्नी वसुंधरा बोडारे तथा नाना बिराडे ने बुधवार को मुंबई स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, जिला अध्यक्ष राजेश वर्धारिया व पूर्व अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

धनंजय बोडारे उल्हासनगर एवं कल्याण क्षेत्र में जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले, जमीनी स्तर पर सक्रिय और सुलझे हुए नेता के रूप में जाने जाते है। उनके भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

भाजपा में प्रवेश के अवसर पर धनंजय बोडारे ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व एवं भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पूरी निष्ठा व शक्ति के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे और आगामी चुनावों में भाजपा का परचम लहराने के लिए जुटेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

दिव्यांग कोटे में अनियमितता, जांच के बाद शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई

नाबालिग से यौन अत्याचार मामले में आरोपी को 5 साल की सजा, अकोला कोर्ट का फैसला

केरल चुनाव: लेफ्ट में कुछ भी ‘लेफ्ट’ नहीं बचा…Rahul Gandhi ने LDF पर साधा निशाना; पीएम मोदी पर कही यह बात

वाशिम में अचानक मौसम बदला, तेज हवा और बिजली के साथ जोरदार बारिश

रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में भाजपा में किया प्रवेश

बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर संगठन को मजबूती प्रदान की। यह पक्ष प्रवेश कार्यक्रम राजेश वानखेड़े के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक भी उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से राजेश वानखेड़े, मनोज शेलार, भाऊ म्हात्रे, प्रधान पाटिल सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें – जब तक मैं BJP के साथ हूं…ठाकरे बंधु की युति पर अठावले का बड़ा बयान, बताया कौन बनेगा मुंबई का मेयर

सभी ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया,विधायक कुमार आयलानी, चुनाव अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी और मनू गरीब मौजूद रहे। नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी को आगामी चुनावों में निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Dhananjay bodare joins bjp ulhasnagar mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 09:35 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Thane
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.