- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Target Ldf Bjp Kerala Assembly Election 2026
केरल चुनाव: लेफ्ट में कुछ भी ‘लेफ्ट’ नहीं बचा…Rahul Gandhi ने LDF पर साधा निशाना; पीएम मोदी पर कही यह बात
Kerala Election: Rahul Gandhi ने आगामी चुनाव से पहले एलडीएफ और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लेफ्ट पर कई सवाल भी खड़े किए और यूडीएफ के वादों को दोहराया।
- Written By: सजल रघुवंशी

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Target LDF: केरल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार तेज हो गया है और इसी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ वाम मोर्चे और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को अलाप्पुझा में रैली के दौरान उन्होंने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) पर निशाना साधते हुए कहा कि अब लेफ्ट में कुछ भी ‘लेफ्ट’ नहीं बचा है और वह जनता से पूरी तरह कट चुका है।
राहुल गांधी ने मंच साझा करते हुए पूर्व वाम नेता जी. सुधाकरन की मौजूदगी को बड़े बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि सुधाकरन किसी अवसरवाद के चलते यहां नहीं आए हैं बल्कि वाम दलों के अंदर कुछ बुनियादी बदलाव हुए हैं।
लेफ्ट पर जमकर साधा निशाना
दरअसल, चार बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके सुधाकरनन को सीपीएम से निकाल दिया गया था, जब उन्होंने अंबालापुझा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। बाद में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने उनका समर्थन किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केरल में वाम नेतृत्व के भीतर छिपा हुआ सांप्रदायिक प्रभाव काम कर रहा है और कुछ नेता राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा-आरएसएस के साथ समझौता करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इससे वाम दलों के समर्पित कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
बंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
बातों में दम होता तो…गद्दार वाले बयान पर राहुल गांधी पर भड़का वक्फ बोर्ड, कहा- 12 साल में खुद को बहुत गिराया
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
पीएम मोदी और सीएम विजयन पर क्या बोले राहुल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दोनों नेता जनता से कट चुके हैं। लंबे समय तक सत्ता में रहने से नेताओं में भ्रम और अहंकार पैदा हो जाता है, जिससे जनता और नेतृत्व के बीच दूरी बढ़ जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर राज्य के अहम मुद्दों पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की असली लड़ाई कांग्रेस और यूडीएफ से है इसलिए वह वाम दलों के प्रति नरम रुख अपनाती है। राहुल गांधी ने राज्य में बढ़ते नशे के मामलों, किसानों की परेशानी और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कॉयर और धान जैसे अहम क्षेत्रों में भी सरकार विफल रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा शोरूम गोलीकांड: ‘अगली बार घर में घुसकर…’, Manna Brampton ने ली जिम्मेदारी; Lawrence कनेक्शन आया सामने
यूडीएफ के वादों को दोहराया
यूडीएफ के वादों का जिक्र करते हुए Rahul Gandhi महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, कॉलेज छात्राओं को हर महीने 1,000 रुपए, 3,000 रुपए सामाजिक पेंशन और परिवारों के लिए 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया। अलाप्पुझा के बाद राहुल गांधी का कार्यक्रम कोच्चि और इडुक्की में भी तय है। बता दें कि केरल में 9 अप्रैल को 140 सीटों के लिए मतदान होना है।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Rahul gandhi target ldf bjp kerala assembly election 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
May 21, 2026 | 11:07 AMमुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













