Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane में शिंदे का पलटवार, बोले – महायुति के एटम बम से मिट जाएगा विपक्ष का अस्तित्व

Thane में दिवाली पहाट कार्यक्रम में DCM Eknath Shinde ने कहा कि महायुति के पास ऐसा "एटम बम" है जो विपक्ष का अस्तित्व मिटा देगा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों को 101 दुधारू गायें देने का वादा किया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 21, 2025 | 08:04 AM

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane News In Hindi: राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर स्थानीय निकायों के चुनावों में महायुति की जीत का दावा करते हुए कहा कि रविपक्ष अब चाहे जितनी भी लवंगी, सुरसुरी फोड़े, हम उसकी तरफ देखते भी नहीं।

क्योंकि महायुति के पास एक एटम बम है और यदि यह फट गया, तो विपक्ष का राजनीतिक अस्तित्व ही नष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता महायुति के साथ मजबूती से खड़ी है, इसलिए आगामी स्थानीय निकायों के चुनावों में हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे।

ठाणे में सोमवार को सुबह आयोजित दिवाली पहाट कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिंदे ने कहा कि विपक्ष रोज आरोपों के पटाखे फोड़ता है, लेकिन उनकी खोखली बातों का हम पर कोई असर नहीं होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Nashik News: शराब के लिए गुंडागर्दी, नासिक में बार मालिक की दो कारें फूंकी

Wardha News: रोमांचक मैच का दर्शकों ने उठाया लुत्फ, सीएडी इलेवन टीम बनी विजेता

Bhandara News: रोजगार मेले में 18 उम्मीदवारों का चयन, युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर

बड़ी खब़रः सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सदन घोटाले में भुजबल को दी बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज

हमारा ध्यान विकास पर, आरोप लगाने में जुटा विपक्ष

हमारा ध्यान विकास पर है; और विपक्ष का काम सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप और आलोचना करना है। उन्होंने कहा कि ठाणे के युवाओं में आज जो उत्साह और खुशी दिख रही है, वही महाराष्ट्र का भविष्य है।

यह परंपरा स्वर्गीय आनंद दिघे ने डाली थी और हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि गोपालकला, गणेशोत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली हर त्योहार पर ठाणे में शक्ति प्रदर्शन होता रहा है। ठाणेकर के आशीर्वाद से ही में मुख्यमंत्री बना था। आज मुझे आनंद दिघे और बालासाहेब ठाकरे की याद आई है। बालासाहेब ठाणे से प्यार करते थे, दिघे साहेब ने विकास किया। इसलिए ठाणे को त्योहारों का पंढरी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें :- Pune MNC करेगी 100 करोड़ की बचत, फुरसुंगी डिपो के 28 लाख टन कचरे पर बायोमाइनिंग

बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेंगी दुधारू गायें

उन्होंने कहा कि जब किसान संकट में होते हैं, शिवसेना और महायुति सरकार उनके साथ खड़ी होती है। हमने अपना वादा निभाया है। सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंच रही है। शिंदे ने कहा कि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने धाराशिव जिले में भयंकर बाढ़ में जिन किसानों की गायें बह गई हैं, उन्हें 101 दुधारू गायें देने का फैसला किया है। क्योंकि किसानों का दर्द समझना हमारी संस्कृति है। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे ने हमें संकट का सामना करने के लिए तैयार रहना सिखाया है। इसलिए, हम सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में केंद्र ने बहुत मदद की। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के कारण संभव हुआ।

Deputy cm eknath shinde statement on mahayuti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2025 | 08:04 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.