देश का सबसे गर्म शहर बना अमरावती, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा, मनपा आयुक्त ने दी सावधानी की सलाह
हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए प्रशासन ने अमरावती में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। गर्मी के बढ़ते तापमान से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों से बचने के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।
Sakoli gas supply (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati News: तापमान बढ़ा, लोग जरूरी सावधानी बरतें। शर्मा अमरावती, ब्यूरो। शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है और गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। बढ़ते तापमान की वजह से हीटस्ट्रोक की संभावना को देखते हुए, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा और आरोग्य अधिकारी डॉ. विशाल काले ने लोगों से अपनी स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की अपील की है।
अभी गर्मी का असर बढ़ रहा है और दोपहर में धूप की तपिश ज़्यादा होती है। इसलिए, हो सके तो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। ज़रूरी काम होने पर ही बाहर निकले। अगर बाहर जाना ज़रूरी हो, तो सिर ढकने के लिए टोपी, गॉगल्स या दुपट्टे का उपयोग करें। साथ ही, हल्के रंग के और ढीले कॉटन के कपड़े पहनने का सुझाव दिया है।
बच्चों और बुजुर्गों को रखें खास ध्यान। बच्चों, सीनियर सिटिजन, प्रेग्नेंट महिलाओं और पहले से किसी बीमारी वाले लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों को हीटस्ट्रोक होने की संभावना ज़्यादा होती है, इसलिए उन्हें सीधे धूप में जाने से बचना चाहिए। घर में ठंडा और हवादार माहौल रखें और शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने पर ध्यान दें।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati: घर-घर पहुंचेंगे BLO, महाराष्ट्र में शुरू होगा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अभियान
Amravati :मनपा का बड़ा फैसला; सिटी बस सेवा को रॉयल्टी में छूट, नवंबर से दौड़ेंगी ई-बसे
पेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
डीजल किल्लत और बढ़ती लागत के बीच खरीफ सीजन के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे किसान
हीट स्ट्रोक के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत सावधानी बरतना ज़रूरी है। अगर किसी व्यक्ति को चक्कर आना, सिरदर्द, जी मिचलाना, उल्टी, ज़्यादा पसीना आना, कमज़ोरी या बेहोशी महसूस हो, तो उसे तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाना चाहिए। व्यक्ति के कपड़े ढीले कर दें और शरीर पर ठंडा पानी डालकर शरीर का तापमान कम करने की कोशिश करें। साथ ही, उसे पानी, ओआरएस या दूसरे तरल पदार्थ दें।
गंभीर स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। अगर स्थिति गंभीर लगती है, तो व्यक्ति को तुरंत पास के सरकारी या प्राइवेट हेल्थ सेंटर में भर्ती कराना चाहिए ताकि समय पर इलाज मिल सके। गर्मी के सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर से बचने के लिए हर नागरिक को सावधान रहने की बात प्रशासन ने कहीं है।
लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। गर्म लू से बचने के लिए दिन भर में काफ़ी पानी पीना बहुत ज़रूरी है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने पर थकान, चक्कर आना, जी मिचलाना, सिरदर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं। थोड़े-थोड़े समय के बाद नियमित पानी पीने के साथ-साथ ओआरएस, लस्सी, छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी जैसे लिक्विड पीना सेहत के लिए फायदेमंद है।
