Amravati News: चांदुर रेलवे थाना क्षेत्र के चिरोडी स्थित शासकीय माध्यमिक आश्रमशाला के अधीक्षक का मोबाइल छीनकर मारपीट करने की घटना सामने आई है. अधीक्षक मिलिंद महादेवराव ढेंगे 45, माऊली कॉलोनी, अमरावती की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. शिकायत के अनुसार मिलिंद ढेंगे चिरोडी स्थित शासकीय माध्यमिक आश्रमशाला में अधीक्षक के रूप में कार्यरत है.
दोपहर में आश्रमशाला में काम करनेवाले हरकलाल कासदेकर का फोन आया और उन्होंने बताया कि कार से दो युवक आश्रमशाला में आए है. इसके बाद मिलिंद ढेंगे आश्रमशाला में पहुंचे. आरोपी अर्जुन युवनाते ने मिलिंद ढेंगे से बातचीत करते हुए नल शुरु है क्या, ऐसा पूछा, जिस पर उन्होंने हां कहा. जिसके बाद यहां कितनी गंदगी है, आप सफाई नहीं करते है क्यां, ऐसा पूछा. तेरा एक पैर लंगडा है, दूसरा भी पैर लंगडा करूंगा.
जिससे घबराकर मिलिंद ढेंगे ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया. जिस पर आरोपी ने मोबाइल छीनकर मिलिंद से मारपीट की. मिलिंद ढेंगे की शिकायत पर चांदूर रेलवे पुलिस ने अर्जुन युवनाते व विलास वाघमारे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.