Solapur News: घुईखेड के बेंडोजी महाराज मंदिर में चोरी भगवान के आभूषण चुराए अमरावती, ब्यूरो. तलेगांव दशासर थाना क्षेत्र के घुईखेड स्थित प्रसिद्ध बेंडोजी महाराज मंदिर में भगवान के आभूषण चोरी करने की घटना सामने आई है. आभूषणों की कीमत 3 लाख रुपए बताई गई. संस्थापक नंदकिशोर केशव काकडे 65, घुईखेड, चांदुर रेलवे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार घुईखेड बेंडोजी महाराज देवस्थान जिले में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. यह संत बेंडोजी महाराज की संजीवनी समाधि के लिए जाना जाता है. यहां हर साल काल्या का कीर्तन और भव्य दहिहांडी महोत्सव होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं. नंदकिशोर काकडे बेंडोजी महाराज संस्थान में संस्थापक के रूप में काम देखते हैं.
रात में अज्ञात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर बेंडोजी महाराज मंदिर से गले का हार 750 ग्राम, चांदी के चेन 150 ग्राम, चांदी की छत्री, 200 ग्राम व चांदी का टोप 160 ग्राम, पादुका सहित कुल 3 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया. तलेगांव पुलिस ने नंदकिशोर काकडे की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.