तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़, 15 टन निर्माल्य एकत्रित, ठाणे में 19567 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Ganesh Utsav 2025:ठाणे मनपा क्षेत्र में डेढ़ दिन का गणेश प्रतिमा विसर्जन गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष मनपा क्षेत्र में डेढ़ दिन में 19567 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ (सौजन्य_ सोशल मीडिया)
Thane News: ठाणे मनपा क्षेत्र में डेढ़ दिन का गणेश प्रतिमा विसर्जन गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष मनपा क्षेत्र में डेढ़ दिन में 19567 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, इनमें से 11695 प्रतिमाएं पीओपी की थीं, जबकि 7781 प्रतिमाएं शाडू मिट्टी की थीं। ठाणे मनपा की वैकल्पिक गणेश विसर्जन व्यवस्था के तहत बनाए गए कृत्रिम तालाबों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को इस वर्ष श्रद्धालुओं ने अच्छी प्रतिक्रिया दी। इस व्यवस्था ने पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव की अवधारणा को लागू करके राज्य में पर्यावरण-अनुकूल गणेश उत्सव का उदाहरण स्थापित किया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष कृत्रिम पिछले वर्ष विशेष टैंक प्रणाली में 1621 प्रतिमाओं का विसर्जन किया था। यह संख्या इस वर्ष 2613 है। मनपा के गणेश मूर्ति स्वीकृति केंद्र पर प्राप्त कुल 495 गणेश प्रतिमाओं और मोबाइल विसर्जन प्रणाली में 107 गणेश प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, छह फीट तक की मूर्तियों का कृत्रिम झील में और
उससे बड़ी मूर्तियों का नाला घाटों पर विसर्जन किया जा रहा है। कुछ श्रद्धालुओं ने छोटी मूर्तियों को भी नाले में विसर्जित करने पर जोर दिया।
मनपा ने बार-बार किया नागरिकों से अनुरोध
मनपा और पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें कृत्रिम झील में विसर्जित करने का बार-बार अनुरोध किया गया। इस पृष्ठभूमि में मनपा ने नागरिकों से पांचवें, सातवें और ग्यारहवें दिन भी कृत्रिम तालाब में छह फीट तक की मूर्तियों का विसर्जन करने की अपील की है। मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान ने बताया कि कृत्रिम तालाब, चल विसर्जन दल, तालाब, स्वीकृति केंद्र पर सभी मूर्तियों के विधिवत विसर्जन के बाद, जल तल में जमा होने वाली मिट्टी की तलछट का प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रसंस्करण किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड दौड़, ठाणे पहुंचे अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, रोजाना 70 से 80 Km दौड़ रहें हैं
नाला सफाई सिर्फ 35% पूरी, भिवंडी मनपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; मुख्यमंत्री से जांच की मांग
9 साल बाद भी अधूरी सूर्या जलापूर्ति योजना, अब अगस्त 2026 तक जलाशय तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
Ayushman And Mahatma Phule Scheme का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाएं-महापौर मेहता, शहर में लगेंगे विशेष शिविर
ये भी पढ़े:
मोबाइल विर्सजन सुविधा भी है उपलब्ध
इस वर्ष सभी 9 वार्ड समिति क्षेत्रों में मोबाइल विसर्जन व्यवस्था उपलब्ध है। विसर्जन व्यवस्था वाला यह मोबाइल वाहन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक निश्चित अवधि के लिए वार्ड समिति में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेगा। इस पर टैंक में गणेश प्रतिमाएं रखी जाती हैं। विसर्जन किया जा सकता है, इस विसर्जन व्यवस्था का कार्यक्रम ठाणे नगर निगम की वेबसाइट पर ‘पर्यावरण अनुकूल गणपति विसर्जन व्यवस्था 2025’ शीर्षक के तहत उपलब्ध है, साथ ही, यह कार्यक्रम हरित विसर्जन ऐप पर भी उपलब्ध है।
77 स्थानों पर हौद (टैंक) व्यवस्था
दो वर्षों से मनपा कृत्रिम झीलों के साथ-साथ विसर्जन के लिए छोटे टैंकों की व्यवस्था कर रहा है। पिछले वर्ष 49 स्थानों पर टैंक की सुविधा उपलब्ध थी।या। इस वर्ष यह संख्या बढ़ाकर 77 कर दी गई है। मनपा ने 10 स्थानों पर मूर्ति स्वीकृति केंद्र हैं, जैसे जेल झील, माधवी हाउस-राम मारुति रोड, महा गिरी कोलीवाड़ा, टेंभी नाका, कामगार हॉस्पिटल, मोडेला चेक नाका में यह सुविधा उपलब्ध की गयी है। अंबेघोसले, मसुंदा दत्त घाट, खारी गांव, झील, खिड़काली झील, कलवा झील, रेवल, हीरानंदानी आदि स्थानों पर भी उक्त सुविधा उपलब्ध है।
