मीरा भाईंदर में संपत्ति और पानी कर पर 50% छूट की मांग, अभय योजना लागू करने का प्रस्ताव
Mira Bhayandar में नागरिकों को राहत देने के लिए संपत्ति कर और पानी कर के बकाये पर 50 प्रतिशत छूट देने की मांग उठी है। शिवसेना नेता ने मनपा प्रशासन से अभय योजना लागू करने की अपील की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मीरा-भाईंदर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Property Tax Relief: मीरा भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों को राहत देने के लिए संपत्ति कर और पानी कर के बकाये पर 50 प्रतिशत छूट देने की मांग उठी है।
इस संबंध में शिवसेना के उप जिलाप्रमुख रामभवन शर्मा ने महापौर डिंपल मेहता, मनपा आयुक्त राधा बिनोद शर्मा और उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील को ज्ञापन सौंपकर ‘अभय योजना’ लागू करने की मांग की है।
आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे नागरिक
रामभवन शर्मा ने अपने ज्ञापन में बताया कि मीरा भाईंदर क्षेत्र में कई परिवार ऐसे हैं जो लंबे समय से आर्थिक समस्याओं के कारण संपत्ति कर और पानी कर का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। समय के साथ बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज के कारण उनकी देनदारी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम नागरिकों के लिए पूरा बकाया चुकाना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
Drugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
अभय योजना से मिलेगी राहत
उन्होंने कहा कि यदि महानगरपालिका द्वारा बकाये कर पर 50 प्रतिशत की छूट देते हुए अभय योजना शुरू की जाती है तो बड़ी संख्या में नागरिक आगे आकर स्वेच्छा से अपना बकाया कर जमा करेंगे। इससे लोगों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ प्रशासन को भी लंबित कर की वसूली करने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें :- एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में महाराष्ट्र देगा 1.5 ट्रिलियन डॉलर का योगदान
मनपा की आय में भी होगी वृद्धि
रामभवन शर्मा के अनुसार इस योजना के लागू होने से जहां नागरिकों का आर्थिक बोझ कम होगा, वहीं दूसरी ओर महानगरपालिका की आय में भी वृद्धि हो सकती है। उन्होंने मनपा प्रशासन से इस प्रस्ताव पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और लंबित कर की वसूली भी संभव हो सके।
