मीरा भाईंदर में पानी संकट, 1350 मिमी मुख्य पाइपलाइन में लीकेज से आपूर्ति प्रभावित
Mira Bhayandar में स्टेम प्राधिकरण की मुख्य पानी पाइपलाइन में लीकेज होने से जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। मरम्मत कार्य के लिए 6 घंटे का शटडाउन लिया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पानी की सप्लाई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Water Supply: मीरा भाईंदर शहर को पानी आपूर्ति करने वाली स्टेम प्राधिकरण की 1350 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने से जलापूर्ति प्रभावित हो गई है।
यह घटना गायमुख से ठाणे रोड पर नागलाबंदर स्थित होराइजन फ्लोरा इमारत के पास सामने आई है। पाइपलाइन में लीकेज की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
पाइपलाइन की मरम्मत को सुरक्षित और तेजी से पूरा करने के लिए स्टेम प्राधिकरण ने लगभग छह घंटे का शटडाउन लिया है। इस दौरान स्टेम के माध्यम से मीरा भाईंदर शहर को होने वाली पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है ताकि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: वानाडोंगरी में गहराया जलसंकट, टैंकर नहीं पहुंचने से नागरिकों में रोष; आंदोलन की चेतावनी
ठाणे मनपा के इतने हजार विद्यार्थियों को मिलेगी दो साल तक मुफ्त यूनिफॉर्म, योजना को महासभा की मंजूरी का इंतजार
प्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग
नासिक में अल नीनो का असर: पानी-चारे के सटीक नियोजन के निर्देश, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएंगे बैंक
कम दबाव से होगी जलापूर्ति
हालांकि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम से शहर को मिलने वाली जलापूर्ति जारी रहेगी, लेकिन स्टेम की आपूर्ति बंद रहने के कारण कई क्षेत्रों में पानी कम दबाव से और देरी से मिलने की संभावना है। इससे शहर के कई हिस्सों में अस्थायी रूप से जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़ें :- मछुआरों के विरोध से अटकी जलमार्ग परियोजना, वसई-उत्तन नौका सेवा की तैयारी
नागरिकों से पानी बचाने की अपील
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक पानी का उपयोग कम से कम करें। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की भी अपील की है ताकि सीमित जलापूर्ति के बावजूद सभी क्षेत्रों में पानी का वितरण सुचारू रूप से बनाए रखा जा सके।
