कांग्रेस की डीएम से मतदाता सूची में सुधार की मांग, नवी मुंबई वोटर लिस्ट में 76 हजार दोहरे नाम
Thane News: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नवी मुंबई की मतदाता सूची में 76 हजार दोहरे नाम शामिल हैं। पार्टी ने डीएम से इन्हें हटाकर पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए संशोधित सूची जारी करने की मांग की है।
- Written By: सोनाली चावरे
वोटर सूची में दोहरे नाम (pic credit; social media)
Maharashtra News: नवी मुंबई की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि सूची में करीब 76 हजार मतदाताओं के दोहरे नाम दर्ज हैं। नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले सामने आई इस खामी ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस के नवी मुंबई जिला प्रवक्ता रविंद्र सावंत ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए ठाणे जिला कलेक्टर और जिला मतदाता पंजीकरण अधिकारी को निवेदन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम तत्काल हटाए जाएं और नई संशोधित सूची जारी की जाए।
ऐरोली और बेलापुर मतदाता सूचियों में गड़बड़ी
कांग्रेस का कहना है कि नवी मुंबई मनपा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ऐरोली और बेलापुर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में भारी त्रुटियां हैं। ऐरोली विधानसभा क्षेत्र में 41,556 और बेलापुर में लगभग 35 हजार दोहरे नाम दर्ज हैं। इतना ही नहीं, कई बार एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में दो से तीन बार दर्ज पाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Vijay Wadettiwar Attack: महाराष्ट्र में अघोरी विद्या का काला खेल, विजय वडेट्टीवार का सत्तापक्ष पर बड़ा हमला
नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा, फरार HR निदा खान का दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन ? जानें पूरा मामला
Sambhajinagar Gas Crisis: संभाजीनगर गैस किल्लत, सिलेंडर न मिलने पर ग्राहक ने फोड़ा अपना सिर; वालूज में हाहाकार
Nashik Watermelon Price Drop: खाड़ी देशों में वाॅर, बंपर पैदावार फिर भी नासिक के तरबूज का हुआ बंटाधार!
रविंद्र सावंत ने आरोप लगाया कि यह मात्र गलती नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है। उनके मुताबिक, मतदाता सूची में दोहरे नाम जोड़कर राजनीतिक प्रभुत्व कायम रखने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए प्रशासनिक मशीनरी का भी दुरुपयोग हुआ है।
कांग्रेस ने साफ कहा है कि अगर समय रहते इन गड़बड़ियों को दूर नहीं किया गया तो चुनाव की पारदर्शिता पर गंभीर असर पड़ेगा। सावंत ने चेतावनी दी कि पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन का रास्ता भी अपना सकती है।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष शेट्टी, अनवर हवलदार, विद्याताई भांडेकर, उत्तम पिसाल, प्रहलाद गायकवाड, संतोष सुतार और बाबासाहेब गायकवाड़ भी उपस्थित थे। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रशासन से अपील की कि नवी मुंबई मनपा चुनाव से पहले निष्पक्ष और विश्वसनीय मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाए।
