- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Citizens Of Disha Apartment In Kalyan Deprived Of Basic Facilities Know What Is The Whole Matter
कल्याण में दिशा अपार्टमेंट के नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित, जाने क्या है पूरा मामला
- Written By: अशोक वर्मा

कल्याण : कल्याण तहसील के दावडी गांव में दिशा और मधुकर गैलक्सी सहित 14 इमारतों के निवासी पिछले 7 साल से पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन केडीएमसी प्रशासन (KDMC Administration) मूलभूत सुविधाओं को भी मुहैया नहीं करा पा रही है।
पानी की समस्या से परेशान दिशा अपार्टमेंट सहित आसपास के सभी नागरिकों ने पानी को लेकर महानगरपालिका प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन किया। केडीएमसी और एमआईडीसी के साथ-साथ स्थानीय विधायक और सांसद पर भी अपनी भड़ास निकाली। दावडी गांव के तुकाराम चौक पर स्थित दिशा अपार्टमेंट के रहवासियों ने कहा कि नल का कनेक्शन भी है और हम सब बिल भी भरते हैं लेकिन पिछले सात सालों से नल में पानी नहीं आरहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
11 यात्रियों की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक, कल्याण में 5 सीटर टैक्सी में ठूंसे जा रहे हैं 10-11 पैसेंजर
घर छोड़ने की नौबत
गौरतलब है कि यहां के रहिवासी महानगरपालिका और एमआईडीसी प्रशासन से लेकर स्थानीय विधायक और सांसद को कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन इस गंभीर समस्या के लिए कोई आगे नहीं आया। मोर्चे में शामिल नीलम वायल नामक महिला ने कहा कि यह समस्या हम लोग पिछले सात साल से झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों को पानी की कोई दिक्कत नहीं है, केवल 14 इमारत में रहने वाले लोग ही परेशान हैं। दिशा अपार्टमेंट की रहने वाली मीना सिंह ने कहा कि हम लोग इतने परेशान हैं कि घर छोड़ने की नौबत आ गई है।
हम लोग फ्लैट हैंडओवर कर देंगे
उन्होंने कहा कि यदि बिल्डर ही आज का भाव दे दे तो हम लोग फ्लैट हैंडओवर कर देंगे। सोसाइटी के रहवासियों ने महानगरपालिका और एमआईडीसी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र के नागरिक सात साल से मूलभूत समस्याओं से वंचित हैं तो यहां के शासन-प्रशासन और लोकप्रतिनिधि को इस्तीफा दे देना चाहिए। दिशा अपार्टमेंट और आसपास में रहने वाले हजारों रहिवाशियों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन किया और स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या समाप्त नहीं हुई तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
Citizens of disha apartment in kalyan deprived of basic facilities know what is the whole matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMNEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMVivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
May 30, 2026 | 05:34 PMDSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
May 30, 2026 | 05:33 PMगुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
May 30, 2026 | 05:31 PM‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
May 30, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














