Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी के स्टेम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव, 5 कर्मचारी बीमार, स्थिति अब नियंत्रण में

Thane News: भिवंडी के स्टेम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव से 5 कर्मचारी बीमार हो गये। दमकल और अधिकारियों की मदद से स्थिति नियंत्रण में आई और हादसा टल गया।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 10, 2025 | 03:52 PM

भिवंडी स्टेम वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhiwandi Stem Water Plant: भिवंडी के संयुक्त टेमघर स्थित स्टेम वाटर प्लांट में आधी रात को क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। इस गंभीर घटना में प्लांट के 5 कर्मचारी प्रभावित हुए, जिनमें चौकीदार अखिलेश मिश्रा, केमिस्ट फिल्टर प्रकाश पाटिल, हेल्पर ऋषिकेश महात्रे, फिल्टर हेल्पर विपुल चौधरी और पीएसई हेल्पर जयवंत चौधरी शामिल थे। सभी कर्मचारियों को तुरंत इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी मनपा अपर आयुक्त विठ्ठल डाके, जलापूर्ति अभियंता संदीप पटनावर सहित विभागीय अधिकारी, दमकल मुख्य आपातकालीन कक्ष, सुरक्षा अधिकारी और शांतिनगर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल और सुरक्षा अधिकारियों की तत्पर कार्रवाई से गैस रिसाव पर तुरंत काबू पाया गया, जिससे बड़े हादसे से बचा जा सका।

घटना के कारण आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा के मद्देनजर कुछ हिस्सों को खाली कराने के निर्देश भी दिए गए। फिलहाल, प्रभावित कर्मचारियों में से 3 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 2 का उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- जियो अलर्ट से लेकर टैक्स ट्रैकिंग तक, ठाणे आरटीओ बना हाई-टेक, मंत्री बोले- जल्द मिलेंगी सेवाएं

यातायात नियंत्रण के लिए घटनास्थल पर सुरक्षा पट्टी लगाई गई और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी दी गई। जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर ने बताया कि रिसाव की घटना पर रात ही काबू पा लिया गया था। हालांकि सूत्रों के अनुसार प्लांट के शीर्ष अधिकारियों की लापरवाही और रिपेयरिंग कार्य पर ध्यान न देने की वजह से यह हादसा संभव हुआ।

स्थानीय नागरिकों ने प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से की है। घटना ने पानी और प्लांट सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है।

भिवंडी मनपा और दमकल विभाग ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है और बताया है कि आगे से ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण और सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

Chlorine gas leak in bhiwandi stem water plant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 03:52 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

नासिक पुलिस को मिली दो आधुनिक फॉरेन्सिक वैन, गंभीर अपराधों की जांच होगी तेज

2

CPRI टेस्टिंग लैब नासिक में हुई शुरू, अब इलेक्ट्रिकल उत्पादों का लोकल टेस्टिंग होगा और भी आसान

3

पीएम कुसुम योजना ने बदली अहिल्यानगर किसानों की जिंदगी, बिजली पर निर्भरता खत्‍म, उन्‍नत हो रही खेती

4

जियो अलर्ट से लेकर टैक्स ट्रैकिंग तक, ठाणे आरटीओ बना हाई-टेक, मंत्री बोले- जल्द मिलेंगी सेवाएं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.