जियो अलर्ट से लेकर टैक्स ट्रैकिंग तक, ठाणे आरटीओ बना हाई-टेक, मंत्री बोले- जल्द मिलेंगी सेवाएं
Thane News: ठाणे आरटीओ में नया हाई-टेक सिस्टम शुरू हुआ है, जिससे नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं, टैक्स चोरी और ट्रैफिक जाम पर भी रोक लगेगी।
- Written By: सोनाली चावरे
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (pic credit; social media)
New hi-tech system at Thane RTO: ठाणे आरटीओ ने अब पूरी तरह से हाई-टेक सिस्टम अपनाते हुए नागरिकों और वाहन मालिकों के लिए नई सेवा प्रणालियां शुरू की हैं। यह पहल ठाणे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हेमांगी पाटिल के नेतृत्व में लागू की गई है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने जानकारी दी कि इन सेवाओं का उद्देश्य है, नागरिकों को पारदर्शी, तकनीक आधारित और त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराना।
8 सितंबर से शुरू किए गए इन सिस्टम्स का मकसद सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सरकारी राजस्व बढ़ाना और यातायात प्रबंधन को और अधिक सुगम बनाना है। यदि यह मॉडल ठाणे में सफल होता है, तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
जियो लोकेशन बेस्ड अलर्ट सिस्टम
नई प्रणाली में जियो लोकेशन आधारित ‘बेसिक स्पॉट अलर्ट सिस्टम’ शामिल है। इसके जरिए वाहन मालिकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहले से सूचना मिल सकेगी। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ऐप से सीधे महिला हेल्पलाइन, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाओं से संपर्क करना आसान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
Pune Nasrapur Case: वैकुंठ शमशान घाट पर होगा मासूम का अंतिम संस्कार, AI निगरानी और भारी पुलिस बल तैनात
व्हाट्सएप क्विक सर्विस
नागरिक अब व्हाट्सएप क्विक सर्विस के जरिए वाहन पंजीकरण विवरण, कर भुगतान, फिटनेस, लाइसेंस आदि की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
इसे भी पढ़ें- मंत्री सरनाईक ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- इस साल की दिवाली होगी मीठी
टैक्स डिफॉल्टर पर नजर
एआई आधारित लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से टैक्स न जमा करने वाले वाहनों की पहचान की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से मिले डाटा को जोड़कर ऐसे वाहनों पर त्वरित कार्रवाई करना संभव होगा।
नॉन-यूज व्हीकल सिस्टम
ठाणे आरटीओ ने नॉन-यूज व्हीकल सिस्टम भी शुरू किया है। इसके जरिए वाहन मालिकों को सटीक जानकारी देनी होगी। गलत जानकारी देकर कर चोरी करने वालों पर अब प्रभावी कार्रवाई होगी।
सभी सुविधाएं ‘आरटीएसई ठाणे – जाद प्रगतीर’ नामक एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि इन आधुनिक सेवाओं से न सिर्फ यातायात और सुरक्षा पर नियंत्रण होगा, बल्कि नागरिकों को भी पारदर्शी व भरोसेमंद सेवा अनुभव मिलेगा। ठाणे आरटीओ की यह पहल आने वाले समय में पूरे राज्य में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की मिसाल बन सकती है।
