Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जहरीले शोरमा वाली फेमस दुकान पर चला बुलडोजर, 24 घंटों में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग अस्पताल में भर्ती

Shawarma Shop Demolished: भिवंडी में फेमस स्टॉल से शोरमा खाने से 24 घंटे में 107 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए दुकान पर बुलडोजर चला दिया। जानिए क्या है पूरी खबर।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 20, 2026 | 04:43 PM

फेमस शोरमा स्टॉल पर बुलडोजर चला (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhiwandi Shawarma Food Poisoning: महाराष्ट्र के भीवंडी शहर में एक मशहूर शोरमा स्टॉल का जायका उस समय मातम में बदल गया, जब इसे खाने के बाद शहर में फूड पॉइजनिंग का जबरदस्त विस्फोट हुआ। महज 24 घंटों के भीतर 107 लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना ने न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि पूरे भीवंडी प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा, भीवंडी नगर निगम के मेयर नारायण चौधरी तुरंत सक्रिय हुए। उन्होंने आईजीएम अस्पताल का दौरा किया, जहां फूड पॉइजनिंग के शिकार मरीजों का इलाज चल रहा था। मरीजों की बढ़ती संख्या और उनकी हालत देखकर प्रशासन ने बिना देर किए उस फेमस शोरमा स्टॉल पर कार्रवाई का मन बनाया। प्रशासन का पीला पंजा यानी बुलडोजर उस दुकान पर चला और देखते ही देखते अवैध अतिक्रमण के साथ-साथ उस स्टॉल को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।

मेयर का कड़ा प्रहार: यह व्यापार नहीं, जहर खिलाना है

अस्पताल में मरीजों का हाल जानने के बाद मेयर नारायण चौधरी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने इस घटना को व्यापार की आड़ में लोगों की जान से खिलवाड़ बताया। मेयर ने सख्त लहजे में कहा, आज हर एक आदमी बिजनेस करता है पैसा कमाने के लिए, मगर लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना चाहिए। उन्होंने इस घटना की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि लोगों को इस तरह जहर खिलाना बहुत ही खराब और निंदनीय कृत्य है।

सम्बंधित ख़बरें

डोंबिवली में जल संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, हंडा-कलशी मोर्चा निकालकर किया प्रदर्शन

हरियाणा से झांसा देकर लाई गई नाबालिग, भाईंदर में सौदेबाजी और शोषण के आरोप में 8 गिरफ्तार

अल-नीनो के असर से जल संकट की आशंका, महाराष्ट्र सरकार ने पानी बचाने के लिए उठाए सख्त कदम

एक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली

Bhiwandi, Maharashtra: Bhiwandi Municipal Corporation Mayor Narayan Chaudhary visited IGM Hospital to review the situation after the number of food poisoning cases in the city rose to 107 within 24 hours. Following this, the municipal corporation took action against a famous… pic.twitter.com/yjmnpJhq9D — IANS (@ians_india) June 20, 2026

भिवंडी वासियों के लिए स्वास्थ्य चेतावनी

कार्रवाई के साथ-साथ मेयर ने शहर के नागरिकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी। मीडिया के माध्यम से उन्होंने एक भावुक और कड़ा संदेश देते हुए कहा, मैं भिवंडी शहर वासियों को एक मैसेज देना चाहता हूं कि भाई, ये बाहर का फूड मत खाओ। मेरी आप सभी से रिक्वेस्ट है कि कम खाओ, लेकिन अच्छा खाओ। उन्होंने साफ किया कि बाहर का खाना सेहत के लिए खतरा बन सकता है, जैसा कि इस मामले में देखा गया।

यह भी पढ़ें: पवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?

मुनाफे की भूख और लापरवाही

यह पूरी घटना दिखाती है कि कैसे चंद रुपयों के मुनाफे के चक्कर में लोगों की जिंदगी को दांव पर लगा दिया जाता है। भीवंडी प्रशासन की इस बुलडोजर कार्रवाई ने शहर के अन्य खाद्य विक्रेताओं को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया गया, तो अंजाम ऐसा ही होगा। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग शोरमा स्टॉल के सैंपल्स की जांच कर रहा है ताकि संक्रमण के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Bhiwandi shawarma food poisoning shop demolished

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 04:43 PM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Food Poisoning Case
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.