Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रैफिक जाम से भिवंडीकरों का टूटने लगा सब्र का बांध, गुस्साए नागरिकों ने किया चक्का जाम आंदोलन

Thane News: भिवंडी-ठाणे मार्ग पर ट्रैफिक जाम से नाराज नागरिकों ने अंजुरफाटा में सड़क जाम किया। शिवसेना और कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन का समर्थन किया और गड्ढों व भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 25, 2025 | 01:12 PM

भिवंडी ट्रैफिक जाम आंदोलन (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: भिवंडी-ठाणे रोड पर अंजुरफाटा-काल्हेर-काशेली मार्ग पर हमेशा ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे वाहन चालक और आम नागरिक परेशान रहते हैं। इस समस्या के प्रति नागरिकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। इसी के चलते अंजुरफाटा में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में स्थानीय रिक्शा और टेंपो चालकों ने भी भाग लिया। शिवसेना ठाकरे समूह, एमएनएस शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी, और कांग्रेस तालुका अध्यक्ष नीलेश भोईर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और नागरिकों के मुद्दे का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

भारी ट्रैफिक जाम अब नहीं हो रहा बर्दाश्त

यह विरोध प्रदर्शन उस समय हुआ जब परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने ठाणे घोड़बंदर रोड पर भारी यातायात को नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, भिवंडी मार्ग पर भारी वाहन सीधे अंजुरफाटा से आ रहे हैं, जिससे पिछले कुछ दिनों से वाहन चालक और यात्री भारी ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- भिवंडी में हैवी वाहनों पर नो एंट्री, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

नागरिकों ने मांग की कि शहर से भारी वाहनों का आवागमन तुरंत रोका जाए और सड़क पर पड़े गड्ढों को भरकर सुरक्षित किया जाए। इस विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर लगभग एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। आंदोलनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि “हम अब ट्रैफिक जाम से होने वाली असुविधा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

इसी दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के महाराष्ट्र महासचिव गौतम सोनावणे ने गोवंडी के शिवाजी नगर म्हाडा कालोनी में पार्टी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले से निवेदन करेंगे कि मुंबई के उपाध्यक्ष, समाजसेवी शमशेर खान को आगामी मनपा चुनाव में नगरसेवक के लिए उम्मीदवार बनाया जाए।

इस मौके पर मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कासारे, दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष संजय डोलसे, अनीस पठान, साहेबराव ससाणे, सभाष सालवे, संतोष लाड, सुनील सदाफूले सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bhiwandi residents patience started breaking due to traffic jam angry citizens started chakka jam movement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 01:12 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

384 गांवों में ‘एक गांव-एक गणपति’, जिले में 1900 सार्वजनिक मंडल, पुलिस के कड़े बंदोबस्त

2

वर्धा में जुआ पर पुलिस का शिकंजा, 8 जुआरी गिरफ्तार, 3.29 लाख का माल जब्त

3

पनवेल में पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव, कागज की लुगदी से बनी भव्य गणपति प्रतिमाएं

4

गणेशोत्सव बनेगा राजनीतिक अखाड़ा, उत्सव के रंग में रंगेगा मनपा चुनाव, वर्चस्व जमाने की मची होड़

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.