वर्धा में जुआ पर पुलिस का शिकंजा, 8 जुआरी गिरफ्तार, 3.29 लाख का माल जब्त
Wardha Karanja Gambling Raid वर्धा के कारंजा में एलसीबी ने जुआ अड्डे पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा। उनके पास से 3.29 लाख से अधिक का माल जब्त किया।
- Written By: आकाश मसने
पुलिस के साथ गिरफ्तार जुआरी (फोटो नवभारत)
Wardha News In Hindi: वर्धा जिले में पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने कारंजा (घाडगे) थाना क्षेत्र में चल रहे एक जुआ अड्डे पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से कुल 3 लाख 29 हजार 770 रुपये का माल भी जब्त किया है।
पुलिस को पिछले कई दिनों से कारंजा के चरडे लॉन में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन के निर्देश पर, एलसीबी की टीम ने इस सूचना पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने मौके से 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी और जब्त माल
वर्धा पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान निखिल सुरेश चरडे (28), गणेश नागेश जाधव (25), प्रशांत छगन चापले (30), प्रफुल नारायण बनगरे (40), शेख कलीम शेख बब्बू (37), नितेश विजय जाधव (24), पवन कृष्णराव कामडी (42) और अनिकेत दिगंबर किरडे (25) के रूप में हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
TET पेपर लीक से 5 लाख अभ्यर्थियों को झटका, CM फडणवीस ने SIT जांच के दिए आदेश
मध्य रेल की 12 लोकल होगी रद्द! हजारों आम यात्री राम भरोसे, नॉन एसी की जगह चलेगी एसी लोकल
वर्धा से शेगांव और शिर्डी के लिए नई ST बस सेवा शुरू, पालकमंत्री पंकज भोयर ने किया शुभारंभ
शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या, शरीर पर गहरे चोट के निशान
यह भी पढ़ें:- लाडकी बहिन योजना का सत्यापन बना सिरदर्द, आंगनवाड़ी सेविकाओं का इनकार, आंदोलन की दी चेतावनी
पुलिस ने आरोपियों के पास से 16,670 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, 3 दोपहिया वाहन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 3 लाख 29 हजार 770 रुपये है।
इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि वर्धा पुलिस अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है। पुलिस जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने की बात कह रही है।
