भिवंडी में धर्म परिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक समेत 3 गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़ा राज़
Thane News: भिवंडी में धर्म परिवर्तन रैकेट का पर्दाफाश हुआ। अमेरिकी नागरिक और दो भारतीय आरोपी ग्रामीणों को जबरन धर्म बदलने के लिए उकसा रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: सोनाली चावरे
भिवंडी में धर्म परिवर्तन रैकेट (pic credit; social media)
Bhiwandi Religion Conversion Racket: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने धर्म परिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि गिरफ्तार आरोपियों में एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। यह गिरोह ग्रामीणों को धर्म बदलने के लिए बहकाने का काम कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, यह घटना भिवंडी के चिम्बिपाड़ा इलाके की है। गिरफ्तार आरोपियों में अमेरिकी नागरिक 58 वर्षीय जेम्स वॉटसन और दो भारतीय, 42 वर्षीय सैनाथ गणपति सर्पे व 35 वर्षीय मनोज कोल्हा शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर यह आरोपी ग्रामीणों के एक घर के बाहर इकट्ठा हुए और वहां बैठक करवाई। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना करवाई और ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें ग्रामीणों में बांटीं।
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी लगातार उन्हें यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि ईसाई धर्म अपनाने से उनके सारे रोग और परेशानियां दूर हो जाएंगी। ग्रामीणों ने जब इसकी भनक पुलिस को दी, तो स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
जिला बैंक चुनाव में बन सकती है सहमति की राह, सभी दल साथ आए तो निर्विरोध चुनाव पर होगी चर्चा: सांसद कल्याण काले
समृद्धि महामार्ग पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 60.80 लाख रुपये का माल किया जब्त
मराठा छात्रों को मिलेगा OBC की तरह लाभ? जानें मराठा समाज के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार का ये बड़ा ऐलान
इसे भी पढ़ें – शहरी नक्सलवाद के बाद धर्मांतरण पर प्रहार करेगी फडणवीस सरकार, जल्द बनेगा कानून
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। आरोपी ग्रामीणों को बहकाकर धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन की तरफ धकेल रहे थे। ग्रामीणों को धार्मिक किताबें देकर, प्रार्थना करवाकर और झूठे वादे कर इन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी।
भिवंडी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है और अब इस पूरे रैकेट की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के पीछे और कौन लोग जुड़े हुए हैं।
अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जबरन या छल से कराया गया धर्म परिवर्तन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब पुलिस से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
