यवतमाल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मांगी मदद
Maharashtra Weather: यवतमाल जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रालेगांव, दिग्रस सहित कई तहसीलों में फसलें चौपट हो गईं। तेज आंधी से घरों की छतें उड़ीं, किसानों ने सर्वे कर मुआवजे की मांग की।
- Written By: अंकिता पटेल
Crop Loss Due Hailstorm ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Yavatmal Unseasonal Rain Crop Loss: यवतमाल पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। बेमौसम बारिश ने जिले के कई तहसीलों में किसानों और नागरिकों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
23 फरवरी की दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। रालेगांव तहसील के रालेगाव, कलमनेर, कापसी, रामतीर्थ, वालधुर, शेली और कोपरी सहित अनेक गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ।
वहीं दिग्रस तहसील में लगभग 15 मिनट तक ओले गिरते रहे, जिससे खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई। इसके अलावा मारेगांव और महागाव तहसीलों सहित जिले के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश का असर देखा गया, तेज आंधी और बारिश के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा ST वर्कशॉप में भीषण आग, ई-शिवाई बसें बाल-बाल बचीं; 4 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू
शरद पवार गुट का मुंबई में मंत्रालय के सामने हल्लाबोल! महिलाओं को सुरक्षा को लेकर महायुति सरकार को घेरा
वर्धा में दर्दनाक हादसा: सेलू के कोलगांव में खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरी 2 साल की मासूम, मौके पर मौत
राणे को अब कोई सिरीयसली नहीं लेता; आखिर भाजपा के फायरब्रांड नेता पर क्यों भड़के इदरीस नायकवाडी?
इसके अलावा पुसद और उमरखेड तहसील के भी ग्रामीण इलाकों में बेमौसम बारिश होने के समाचार है। तेज हवाओं के चलते कई घरों की टिन की छतें भी उड़ गईं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर शीघ्र सहायता देने की मांग की है।
झारगढ़ में आसमानी वज्रघात की आंच से 5 लोग झुलसे
यवतमाल जिले में सोमवार को बदरीला मौसम रहा। वहीं जिले के मारेगाव, रालेगांव, दिग्रस, पुसद, उमरखेड व महागांव में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें:-PMFME योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार, 27.45 करोड़ निवेश, 10.52 करोड़ अनुदान से बदली तस्वीर
इतना ही नहीं, रालेगांव तहसील में ओलावृष्टि होने के साथ ही तेज तर्रार आसमानी बिजलियां भी गिरने के समाचार है। रालेगाव तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के झरगड परिसर में सोमवार की दोपहर में आसमानी गाज गिर गई।
आसमानी गाज की आंच में 5 लोग घायल हो गए है। इनमें तीन महिला और दो पुरुषों का समावेश है। आसमानी गाज की चपेट में आने से रामचंद्र नारायण पचारे, गणेश नान्हे, विमल पदिले, सुनीता राऊत, वंदना पदीले का समावेश है। पांचों को उपचार के लिए यवतमाल जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
