नागपुर सुधार प्रन्यास का बजट पेश करते सभापति संजय मीणा, ट्रस्टी और विधायक कृष्णा खोपड़े व अन्य (फोटाे नवभारत)
Nagpur Development Projects: नागपुर सुधार प्रन्यास ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक बजट प्रस्तुत पेश किया जिसमें शहर के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और विभिन्न सामाजिक कल्याण परियोजनाओं के लिए व्यापक प्रावधान किए। प्रन्यास सभापति संजय मीणा की अध्यक्षता में आयोजित विश्वस्त मंडल की बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट में शुरुआती शेष राशि के साथ कुल 1860.69 करोड़ की आय होने की आशा जताई गई।
इस बैठक में ट्रस्टी और विधायक कृष्णा खोपड़े, ट्रस्टी संदीप इटकेलवार, मुख्य अभियंता प्रशांत भंडारकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बजट के माध्यम से प्रन्यास ने नागपुर को आधुनिक और सुविधाओं से युक्त शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है।
| आय का प्रकार | राशि (करोड़ रुपये में) |
|---|---|
| पूंजीगत आय | 1150.96 करोड़ |
| राजस्व आय | 250.52 करोड़ |
| अग्रिम व जमा राशि | 83.65 करोड़ |
| कुल आय | 1485.13 करोड़ |
| खर्च का प्रकार | राशि (करोड़ रुपये में) |
|---|---|
| पूंजीगत खर्च | 1285.83 करोड़ |
| राजस्व खर्च | 122.50 करोड़ |
| अग्रिम व जमा | 106.10 करोड़ |
| कुल खर्च | 1514.43 करोड़ |
यह भी पढ़ें:- कम नहीं हो रही अनिल अंबानी की मुश्किलें, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया झटका, ‘फ्रॉड’ कार्रवाई पर लगा स्टे हटाया
गुंठेवारी और सड़क विकास : नागपुर सुधार प्रन्यास ने लेआउट 572 और 1900 में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 151 करोड़ आवंटित किए हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के डामरीकरण और सीमेंट रोड के निर्माण के लिए 90 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
दलित और गैर-दलित बस्ती सुधार : नागपुर सुधार प्रन्यास के बजट में दलित बस्ती सुधार योजना, गैर-दलित बस्ती सुधार योजना और विधायक-सांसद निधि के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 872.22 करोड़ की भारी राशि का प्रावधान है।
बाजार और व्यावसायिक परिसर : गोकुलपेठ मार्केट का विकास प्रन्यास और मनपा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। गोकुलपेठ, आशीर्वादनगर और अंबाझरी जैसे क्षेत्रों से 10 करोड़ की आय अपेक्षित है।
बजट में कई महत्वपूर्ण और जनहितैषी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है जिनमें शामिल हैं।