
भिवंडी मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: 15 जनवरी 2026 को घोषित भिवंडी निजामपुर मनपा चुनाव के लिए 7 चुनाव निर्णय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और उनका काम 7 कार्यालयों से शुरू होगा। मनपा प्रशासक, आयुक्त अनमोल सागर ने उक्त जानकारी दी है।
उक्त मौके पर प्रांत अधिकारी एवं चुनाव निर्णय अधिकारी अमित सानप, अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, नयना ससाने, पुलिस उपायुक्त शशिकांत बारोटे, उपायुक्त विक्रम दराडे आदि शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब हो कि, भिवंडी मनपा के कुल 23 प्रभाग अंतर्गत १० वाडों के लिए 15 जनवरी, 2026 को मतदान होंगे। प्रशासक, आयुक्त अनमोल सागर ने चुनाव संबंधित जानकारी को पत्रकारों से साझा करते हुए बताया कि, मनपा चुनाव मतदान की खातिर कुल 750 बूथ बनाए गए हैं।
चुनाव सम्पन्न कराए जाने के लिए 4,590 मनपा कर्मियों की तैनाती होगी। महिलाओं के लिए पिक बूथ और मॉडल बूथ बनाया गया है। मंडप में 57 मतदान केंद्र और पाटर्टीशन डालकर 155 बूथ बनाए जाएंगे। मतदान के लिए 820 कंट्रोल यूनिट सहित बेलेट यूनिट की संख्या 1640 होगी। मनपा चुनाव आचार संहिता प्रमुख की अहम जिम्मेदारी अतिरिक्त आयक्त विठ्ठल डाके को दी गई है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai: सिडको में रिश्वत का जाल, 11 साल में ACB के 21 ट्रैप






